IPL: अंबाती रायुडू के जमाने में MI में क्या थी खास बात? बोले- कोई बाहरी खिलाड़ी पंगा लेता था तो 3-4 खिलाड़ी आकर...

Ambati Rayudu on IPL: मुंबई इंडियन्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू के दौर में टीम ने 3-3 खिताब अपने नाम किए थे. उन्होंने बताया कि उनके दौर में क्यों तब मुंबई सबसे धांसू टीमों में से एक थी.

Published date india.com Published: August 12, 2025 8:23 PM IST
Ambati Rayudu CSK
अंबाती रायुडू @Instagram

Ambati Rayudu on IPL: अपने पुराने खेल और विरोधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने में माहिर रहे पू्र्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियन्स (MI) के साथ बिताए अपने दौर को याद किया है. उन्होंने कहा कि उस दौर में हमारी टीम से पंगा लेने की हिम्मत किसी खिलाड़ी में नहीं होती थी. उस दौर में अगर विरोधी टीम का कोई खिलाड़ी ऐसा करता था तो टीम के तीन-चार खिलाड़ी आकर उसे ही घेर लेते थे. बता दें रायुडू IPL में MI और CSK जैसी दोनों सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं और दोनों टीमों के साथ खिताब जीता है. रायडू ने मुंबई इंडियंस के साथ बिताए समय को याद किया और खिलाड़ियों के बीच के आपसी समझ को सराहा.

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए रायडू ने कहा, ‘जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था, तो पूरे ड्रेसिंग रूम में एक अनकही समझ थी. अगर विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी हमारे साथी खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ कहने की हिम्मत करता तो तीन या चार खिलाड़ी तुरंत अपने साथी का समर्थन करने के लिए आ जाते थे.’

रायडू के मुताबिक, ‘बहुत कम टीमें मुंबई इंडियंस से भिड़ने की कोशिश करती थीं. RCB हर किसी पर हमला बोलती थी. कभी-कभी वे मुझे या मुंबई इंडियंस के किसी अन्य खिलाड़ी को एक-दो बार चिढ़ाते थे। लेकिन, उन्हें भी एहसास हो गया था कि मुंबई इंडियंस से पंगा लेना समझदारी नहीं है.’

रायडू ने कहा कि तब टीम के खिलाड़ियों के बीच एक अलग तरह की घनिष्ठता थी. रायडू का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि 2024 में हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस में गुटबाजी की खबरें सामने आई थीं. टीम अंक तालिका में निचले क्रम पर रही थी. हालांकि, आईपीएल 2025 में टीम एकजुट दिखी और प्ले ऑफ में पहुंची थी.

अंबाती रायडू 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और इस दौरान तीन बार टीम चैंपियन रही थी. एमआई के लिए रायडू ने 2010 से 2017 के बीच 114 मैच खेले. इस दौरान 2,416 रन बनाए. 2018 से 2023 तक रायडू सीएसके की तरफ से खेले. इस दौरान सीएसके दो बार चैंपियन रही थी. रायडू के आईपीएल करियर की बात करें तो 2010 से 2023 के बीच उन्होंने 204 मैचों में 1 शतक और 22 अर्धशतक लगाते हुए 4,332 रन बनाए.

(एजेंसी: आईएएनएस)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.