WATCH: अनन्या पांडे ने आंद्रे रसेल के साथ जमकर लगाए ठुमके, IPL चैंपियन बनने के बाद KKR की पार्टी में खूब जमा रंग

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:May 27, 2024 10:10 PM IST

Andre Russell Dances With Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त भी हैं. अनन्या को आईपीएल 2024 में केकेआर के हर मैच में टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया है.

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से पीटकर आईपीएल में तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. केकेआर की टीम 10 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीती है. इस जीत के बाद केकेआर की टीम जकमर पार्टी की. इस पार्टी में खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर डांस किए. खिताबी जीत के बाद शाहरुख खान से लेकर अनन्या पांडे और जूही चावला तक ने इसका जश्न मनाया.

Advertising
Advertising

इस बीच केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भी इस जीत के जश्न में जमकर डांस करते हुए नजर आर रहे हैं.

वीडियो में रसेल को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. रसेल और अनन्या- दोनों केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी के गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. रसेल के टीम साथी रमनदीप सिंह और केकेआर के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित को भी इसी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. कोलकाता का तीसरी बार चैंपियन बनाने में आंद्रे रसेला का अहम योगदान रहा है. उन्होंने इस सीजन में 15 मैचों में 222 रन बनाए और 19 विकेट भी चटकाए.

आपको बता दें कि अनन्या, बॉलीवुड के फेमस एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं और वह केकेआर को सपोर्ट करने के लिए हमेशा स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. अनन्या और शाहरुख की बेटी सुहाना खान काफी करीबी दोस्त हैं.इस बीच, केकेआर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें रमनदीप, वरुण चक्रवर्ती और सहायक कोच अभिषेक नायर 'देसी बॉयज़' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें