By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Andre Russell Returns To West Indies T20i Squad After Two Years
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आंद्रे रसेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, दो साल बाद मिला मौका
आंद्रे रसेल ने नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है.
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर की टीम में वापसी हुई है. दो साल बाद आंद्रे रसेल को वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में चुना गया है. वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 12 दिसंबर से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है.
रोवमैन पॉवेल के हाथ में वेस्टइंडीज टीम की कमान
वेस्टइंडीज टीम की कमान रोवमैन पॉवेल के हाथों में होगी, जबकि शाईं होप टीम के उपकप्तान होंगे. इस टीम में दो साल आंद्रे रसेल को मौका दिया गया है. आंद्रे रसेल ने नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रभावित करने वाले मैथ्यू फोर्ड को पहली बार टी-20 टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा जेसन होल्डर, निकोलस पूरन और अकील हुसैन भी इस टीम का हिस्सा हैं. शेरफेन रदरफोर्ड जो पिछले साल से टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्हें भी टीम में वापस लाया गया है.
12 दिसंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा पहला टी-20 मैच
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पहले तीन टी-20 मैचों के लिए टीम की घोषणा की है. आखिरी दो टी-20 मैच के लिए टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 12 दिसंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा. वनडे सीरीज जीतने के बाद अब वेस्टइंडीज की नजरें टी-20 सीरीज जीतने पर है. इस सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करेगी. वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का होम ग्राउंड पर यह आखिरी टी-20 सीरीज है.
टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप कप्तान), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें