Anrich Nortje Out Of Second Test Vs West Indies Big Blow For South Africa
दिल्ली कैपिटल्स का तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर, पहले मैच में खोला था 'पंजा'
SA vs WI Test: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले नॉर्ट्जे ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट की पहली पारी में 5/36 और 1/48 के साथ शानदार प्रदर्शन किया था.
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे (Anrich Nortje) वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम द्वारा किए गए आंकलन के बाद नॉर्ट्जे को एहतियात के तौर पर आराम करने के लिए कहा गया है.
सीएसए ने कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद एहतियात के तौर पर टेस्ट से उन्हें रिलीज कर दिया गया है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले 29 वर्षीय तेज गेंदबाज नॉर्ट्जे ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट की पहली पारी में 5/36 और 1/48 के साथ शानदार प्रदर्शन किया था. दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 87 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.
साउथ अफ्रीका ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नॉर्ट्जे की जगह किसे टीम में शामिल किया गया है. दक्षिण अफ्रीका टीम में अन्य तेज गेंदबाज विकल्पों में कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, मार्को जानसेन और वियान मूल्डर शामिल हैं. दो मैचों की श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, लेकिन पहले मैच में जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका सात जून को ओवल में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है.
दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जॉर्जी, डीन एल्गर, साइमन हार्मर, मार्को जैनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मूल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.