Anshul Kamboj And Prasidh Krishna Can Play In Manchester Test Against England
ENG vs IND: टीम इंडिया में होगी इन पेसर्स की एंट्री, क्या उठा पाएंगे मौके का फायदा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले आकाशदीप भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में कुछ गेंद डालने के बाद निराश दिखे तो वहीं टीम में शामिल हुए अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी की.
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाशदीप को टीम फिजियो से नेट सेशन में गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं मिली. उन्होंने कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में मुख्य मैदान पर अपनी फिटनेस का मूल्यांकन करवाया था.
वह हालांकि इसके बाद नेट सेशन के दौरान दर्शक बने रहे जहां उनके साथ अर्शदीप सिंह खड़े थे जो हाथ की चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं.
आकाशदीप अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो टीम प्रबंधन को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कंबोज में से किसी एक को चुनना होगा.
कंबोज चोटिल अर्शदीप के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हुए है, जिससे उनके डेब्यू की संभावना बढ़ गई है.
Add India.com as a Preferred Source
कंबोज ने गेंदबाजी के बाद शारदुल ठाकुर के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया. ठाकुर को एकादश में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिल सकती है.
नेट सत्र के दौरान सिराज ने शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंदबाजी की जबकि बुमराह ने नेट सत्र वाले स्थान पर फिसलन जैसी स्थिति के कारण मुख्य मैदान पर गेंदबाजी अभ्यास किया.
अभ्यास सत्र में पंत ने सहजता से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास किया और चौथे टेस्ट के लिए फिट दिखे. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी के बाद स्लिप के कैच के फील्डिंग प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.