LOVE YOU- विराट कोहली के खराब फॉर्म के बीच पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Anushka Sharma shares adorable Father’s Day 2024: इंस्टाग्राम पर अनुष्का के 67.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्‍होंने हाथ से बनी एक तस्‍वीर शेयर की, जिस पर पीले रंग में दो पैरों के निशान हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: June 16, 2024, 9:05 PM IST

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टूर्नामेंट के नौवें एडिशन में अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. लीग चरण के तीनों मैच में कोहली के बल्ले से केवल पांच रन ही निकल पाए हैं. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ चार रन का रहा है. विराट के खराब फॉर्म के बीच उनकी पत्नी का अनुष्का शर्मा का एक इमोशनल पोस्ट सामने आया है. अनुष्का ने ये पोस्ट फादर्स डे (Father’s Day 2024) के मौके पर आया है. यह पोस्ट विराट के लिए उनके बच्चों की ओर से एक तोहफा है. इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने खास मैसेज भी लिखा है.

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोहली को ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है।” इंस्टाग्राम पर अनुष्का के 67.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने हाथ से बनी एक तस्‍वीर शेयर की, जिस पर पीले रंग में दो पैरों के निशान हैं. इस पर लाल दिल के साथ ‘हैप्पी फादर्स डे’ भी लिखा है.

रोहित शर्मा के साथ अनबन के बीच शुभमन गिल ने चली बड़ी चाल, इस फोटो से सबकुछ हो गया क्लियर!

इस पोस्ट को कैप्शन दिया गया, “एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है, हम आपसे प्यार करते हैं विराट कोहली।” अनुष्का की पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट्स किए। फैन्स ने लिखा, “सबसे अच्छा पति, सबसे अच्छा पिता और सबसे अच्छा इंसान.”एक अन्य यूजर ने कहा, “आज इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज.”

अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में विराट से शादी की थी। दंपति के दो बच्चे बेटी वामिका और बेटा अकाय हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 2018 की कॉमेडी-ड्रामा ‘जीरो’ में नजर आई थीं.

अनुष्का की अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ है, जिसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं. बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित, प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित और क्लीन स्लेट फिल्म के बैनर तले कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित है. इसमें दिव्येंदु भट्टाचार्य, रेणुका शहाणे, अंशुल चौहान, कौशिक सेन, महेश ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.