पापा राहुल द्रविड़ के नक्शे कदम पर बेटा, इस बड़े टूर्नामेंट में अन्वय करेंगे कप्तानी

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी अपने दौर में टीम इंडिया के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं और उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भी भारतीय टीम में अपना रोल निभाया है. अब जूनियर द्रविड़ अन्वय भी पापा की इसी राह पर है...

Published date india.com Updated: October 7, 2025 9:29 AM IST
Rahul Dravid with Anvay
राहुल द्रविड़ अपने बेटे अन्वय के साथ (एक पुरानी तस्वीर) @X

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय इन दिनों लगातार क्रिकेट के मैदान से सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें जूनियर लेवल का बेस्ट बल्लेबाज का अवॉर्ड मिला था. अन्वय ने अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 6 मैचों की 8 पारियों में 91.80 की औसत से कुल 459 रन बनाए थे. अब इसका शानदान इनाम भी उन्हें मिल गया है. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से दो शतक भी निकले और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 48 चौके और 2 छक्के भी जमाए.

युवा अन्वय के प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए कर्नाटक ने अपनी अंडर 19 टीम में जगह देने के साथ-साथ टीम की कप्तानी भी सौंप दी है. वह देश के प्रमुख अंडर 19 टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कप्तानी करेंगे. वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे. बता दें अन्वय के पिता द्रविड़ एक समय में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं और वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भी भारतीय टीम के लिए खेले हैं .

वीनू मांकड़ ट्रॉफी लंबे समय से देश के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के लिए एक अहम मंच रही है. अन्वय को कप्तानी मिलने के पीछे जूनियर स्तर पर उनके निरंतर परफॉर्मेंस का हाथ रहा है. 18 वर्षीय अन्वय पिछले संस्करण में कर्नाटक के सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर रहे थे और राज्य की जूनियर क्रिकेट सिस्टम में एक उभरते हुए भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. उनकी निरंतरता और धैर्य ने उन्हें कर्नाटक की जूनियर टीम में एक अहम खिलाड़ी बना दिया है.

जहां एक ओर जूनियर खिलाड़ी अपने अभियान की तैयारी में जुटे हैं, वहीं कर्नाटक की सीनियर टीम ने भी रणजी ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मैच (सौराष्ट्र के खिलाफ) के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण करुण नायर की वापसी है.

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम

अन्वय द्रविड़ (कप्तान, विकेटकीपर), नितीश आर्या, आदर्श डी उर्स, एस मणिकांत (उपकप्तान), प्रनीथ शेट्टी, वासव वेंकटेश, अक्षथ प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रथन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजस, अथर्व मालवीय, सनी कांछी और रेहान मोहम्मद (विकेटकीपर).

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.