अरे भाई उसे..., शुभमन गिल के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खा रहे रोहित शर्मा, गुस्से में आ गए अभिषेक नायर

Rohit Sharma Popcorn: रोहित शर्मा की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर शुभमन गिल के साथ पॉपकॉर्न खा रहे हैं. लेकिन टीम के पूर्व सहायक कोच को यह बात पसंद नहीं आई

Published date india.com Published: October 19, 2025 4:15 PM IST
अरे भाई उसे..., शुभमन गिल के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खा रहे रोहित शर्मा, गुस्से में आ गए अभिषेक नायर

टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर भड़क गए. कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें गुस्सा हो गया. नायर ने रविवार,19 अक्टूबर को जब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में पॉपकॉर्न खाते देखा तो वह भड़क गए.

नायर ने कॉमेंट्री के दौरान कहा, ‘अरे भाई उसे पॉपकॉर्न मत दे.’

पर्थ वनडे में बारिश ने बार-बार खलल डाला. और ऐसे ही एक ब्रेक के दौरान रोहित और गिल बैठकर पॉपकॉर्न खा रहे थे. और कैमरे में यह कैद हो गया. इसी पर नायर को गुस्सा आ गया.

मैच से पहले नायर ने रोहित शर्मा की फिटनेस जर्नी को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे रोहित ने खुद को बदला है. उनका कहना था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप निगाह रखते हुए रोहित ने 11 किलो नजह कम किया है.

नायर ने जियोहॉस्टार को बताया, ‘मुझे लगता है कि रोहित के वजन कम करने को लेकर काफी बातें की गई हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में बेशक वह पहले से ज्यादा फिट होना चाहते थे. पहले से ज्यादा पतले होना चाहते थे. मैंने इस बारे में पहले भी बात की थी. यूके में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बाद उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी. तो, वह कुछ बदलना चाहते थे.’

नायर ने आगे कहा, ‘निगाह बेशक 2027 का वर्ल्ड कप है. वह पहले से ज्यादा फिट, मजबूत, हलके और फुर्तीले होना चाहते हैं. उनमें कौशल तो हमेशा है. फिटनेस हमेशा कौशल को निखारती है. इसने उन्हें मैदान पर और तेज बनाया है. हमने कभी मैदान पर उन्हें इतना फुर्तीला नहीं देखा है.’

हालांकि मैदान पर लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे रोहित बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. वह सिर्फ 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.