टी-20 में अर्जुन तेंदुलकर की अनोखी उपलब्धि, किया ऐसा कारनामा जो सचिन भी नहीं कर सके

जो सचिन तेंदुलकर कभी नहीं कर सके, वह बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिखाया. अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोआ की ओर से ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग की, जबकि सचिन हमेशा ओपनर बैट्समैन के तौर पर खेले.

Published date india.com Published: December 6, 2025 1:09 PM IST
Arjun tendulkar, Sachin Tendulkar
Arjun tendulkar, Sachin Tendulkar

Arjun Tendulkar T2o Record: अर्जुन तेंदुलकर ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है. अर्जुन तेंदुलकर ने गोआ की ओर से खेलते हुए टी20 में ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने की उपलब्धि हासिल की है. ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने का ये मौका सचिन तेंदुलकर को भी नहीं मिला, जबकि उन्हें क्रिकेट का भगवान माना जाता है.

अर्जुन तेंदुलकर ने ये रिकॉर्ड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बनाया है. इस टूर्नामेंट में अर्जुन गोआ की ओर से खेल रहे हैं. गोआ ने अर्जुन को एक नई भूमिका देते हुए बतौर ओपनर उतारा, साथ ही उन्हें बॉलिंग भी दी. ये रिकॉर्ड मध्य प्रदेश बनाम गोआ के मैच में बना. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और 10 गेंद में 16 रन भी जोड़े. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक उनके आंकड़े 5 मैच में 70 रन और 8 विकेट के हैं जो उनकी फॉर्म को दिखाती है. अर्जुन ने अपने कौशल से यह संदेश दिया है कि वे केवल एक तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि टीम को शीर्ष क्रम में मजबूती देने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं.

वहीं, सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वह ओपनर बल्लेबाज रहे. लेकिन उन्होंने कभी ओपनिंग बॉलिंग नहीं की. रिपोर्ट के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने 96 टी20 मेच खेले हैं और 93 बॉल फेंके है. अर्जुन तेंदुलकर के अब तक की रणजी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने A क्लास क्रिकेट में लेफ्ट आर्म पेसर के तौर पर 48 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 620 रन बनाए है. इस रन में उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

अबकी IPL में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.