WATCH video: सीजन का पहला मैच खेलने उतरे अर्जुन तेंदुलकर का दिखा खतरनाक गुस्सा, मार्कस स्टोयनिस से हो गई लड़ाई 

Arjun Tendulkar-Marcus Stoinis’ HEATED Exchange: 388 दिन बाद आईपीएल में प्लेइंग-11 में खेलने उतरे अर्जुन अपने पहले ही ओवर में खतरनाक गुस्से में दिखे.

Published date india.com Published: May 17, 2024 10:28 PM IST
WATCH video: सीजन का पहला मैच खेलने उतरे अर्जुन तेंदुलकर का दिखा खतरनाक गुस्सा, मार्कस स्टोयनिस से हो गई लड़ाई 
Arjun Tendulkar-Marcus Stoinis’ HEATED Exchange

Arjun Tendulkar-Marcus Stoinis’ HEATED Exchange: आईपीएल 2024 के 67वें मैच में आज यानी के शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने है. लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर बनाया है. दोनों टीमों का इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला है और दोनों ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. मुंबई ने इस सीजन में पहली बार अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मौका मिला है.

388 दिन बाद आईपीएल में प्लेइंग-11 में खेलने उतरे अर्जुन अपने पहले ही ओवर में खतरनाक गुस्से में दिखे. लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान पारी के दूसरे ओवर में अर्जुन गेंदबाजी अपना पहला ओवर लेकर आए. उनके सामने मार्कस स्टोयनिस बल्लेबाजी कर रहे थे. स्टोयनिस के सामने अर्जुन ने पहली चार गेंदें डॉट फेंक दी. इसमें से एक गेंद पर अंयायर ने स्टोयनिस को आउट भी दे दिया. लेकिन डीआरएस की वजह से स्टोयनिस बच गए. इसके बाद ओवर की आखिरी बॉल को स्टोयनिस ने वापस गेंदबाज की तरफ पुश किया.

गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI ने पूर्व वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी से किया संपर्क

अर्जुन ने गेंद हाथ में लेने के बाद आक्रामक अंदाज में स्टोयनिस पर तान दी, जिसके बाद स्टोयनिस भी उन्हें कुछ कहते नजर आए. अर्जुन के पहले ओवर में सिर्फ तीन रन बने. अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था. 388 दिन बाद आईपीएल में उनकी वापसी हुई है. अर्जुन तेंदुलकर के नाम आईपीएल के पांच मैच में तीन विकेट है. मैच के दौरान वह अपनी पारी का कोटा भी पूरा नहीं कर सके 2.2 ओवर में 21 रन खर्च किए.

गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अर्जुन तेंदुलकर पारी का 15वां करने आए. इस दौरान निकोलस पूरन ने उनकी पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए. इसके बाद पैर में खिंचाव आ गया और फिर वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए. अर्जुन इसके बाद वापस डगआउट में चले गए और नमन धीर ने उनका ओवर पूरा किया. उनकी जगह रोहित शर्मा फील्डिंग के लिए मैदान में आए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.