
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
Arjun Tendulkar Shines in SMAT 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन में युवा अर्जुन तेंदुलकर एक नए क्लेवर में दिखाई देंगे. वह बीते 5 सीजन से मुंबई इंडियन्स (MI) का हिस्सा थे लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें ट्रेड कर अपने पाले में कर लिया है. फ्रेंचाइजी का यह ट्रेड भरोसा दिखाता है कि वह उनमें भरोसा दिखा रहा है और अपनी प्लेइंग XI का हिस्सा बनाएगा.
जूनियर तेंदुलकर ने भी इस लीग में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है और इस कड़ी में वह इन दिनों खेली जा रही सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी (SMAT) में आग उगलते दिख रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम किए, जिसमें पिछले सीजन IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे वेंकटेश अय्यर (6) को भी सस्ते में अपना शिकार बनाया.
कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी मैदान पर खेले गए इस मैच में गोवा ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया था. तेंदुलकर ने अपने पहले ही दो ओवरों में MP के दोनों बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. शिवांग कुमार (0) अपना खाता तक नहीं खोल पाए वहीं अंकुश सिंह (3) पर आउट हो गए.
इसके बाद उन्होंने स्लॉग ओवरों में वेंकटेश अय्यर को चमकने से पहले ही अपनी गेंद पर आउट कर चमका दिया. तेंदुलकर ने इस मैच में 4 ओवर के अपने कोटे में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
इन दिनों वह बतौर ऑलराउंडर नए रोल में नजर आ रहे हैं और गोवा के लिए ओपनिंग पर भी भूमिका निभा रहे हैं. मध्य प्रदेश ने गोवा के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था. बॉलिंग में चमकने वाले अर्जुन तेंदुलकर बल्ले से सिर्फ 16 रनों का ही योगदान दे पाए.
10 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके जमाए. हालांकि गोवा को यह मैच जीतने में खास दिकक्त नहीं हुई और उसने अभिनव तेजराणा (55) और सुयश प्रभुदेसाईं (75*) की पारियों की बदौलत 9 गेंदें बाकी रहते 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. गोवा की यह 4 मैचों में दूसरी जीत है.
इससे पहले गोवा ने चंडीगढ़ के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इस मैच में भी तेंदुलकर ने 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने तब बल्ले से 9 बॉल में 14 रनों का योगदान दिया था और वह उस मैच में रन आउट हो गए थे. तेंदुलकर इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेलकर 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
ये 6 विकेट उन्होंने दो मैचों में अपने नाम किए हैं, जिनमें में उन्होंने 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा वह 4 पारियों से बल्ले से 65 रनों का योगदान दे चुके हैं, जिसमें 28 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है, जो उन्होंने सीजन के पहले ही मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बनाया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.