रांची: भारतीय घरेलू टूर्नामेंट- सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन इसमें कई शानदार मैच खेले गए. रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड पर ग्रुप-सी के एक मैच में गोवा का सामना आंध्रा (Andhra vs Goa) से हुआ. मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 400 से भी ज्यादा रन बन गए और इस दौरान गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. लेकिन युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी.
सोमवार को हुए इस मुकाबले में गोवा ने आंध्रा के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा. अर्जुन ने मुकाबले में डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी की. आंध्रा की टीम एक समय 4 विकेट पर 191 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. लेकिन फिर अर्जुन नाम का तूफान आया और उसने मैच का रुख ही पलट दिया. अर्जुन ने पहले तो 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिकी भुई को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
युवा तेज गेंदबाज ने इसके बाद फिर 19वें ओवर में भी दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट लेकर आंध्रा की टीम 201 रनों पर ढेर कर दिया और गोवा को शानदार जीत दिला दी. अर्जुन ने आखिरी 4 गेंद पर तीन विकेट चटकाए. हालांकइ इससे पहले वह काफी महंगे साबित हुए और 3.3 ओवर में ही 46 रन लुटा दिए.
इससे पहले, गोवा के कप्तान दर्शन मिसल ने पांच छक्के और इतने ही चौकों की मदद से सिर्फ 27 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा तुनिश सावकर ने 11 गेंद पर 34 और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धार्थ ने 12 गेंद पर 32 रन बनाकर गोवा को 6 विकेट पर 232 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.