अर्शदीप सिंह ने किया अनसोशल काम, इस हरकत से फैन्स भी हुए हैरान- पूछ रहे आखिर क्या थी वजह

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:May 26, 2026 6:21 PM IST

टीम इंडिया के लेफ्टआर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए. फैन्स भी हैरान हैं.

भारतीय टीम के युवा स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने सोशल मीडिया हैंडल 'इंस्टाग्राम' पर 200 से ज्यादा पोस्ट और रील्स को हटा दिया है. इसके बाद उनकी प्रोफाइनल पर सिर्फ 44 पोस्ट ही रह गए हैं, जिनमें से ज्यादातर विज्ञापन और पेड पार्टनरशिप से जुड़े हुए हैं.

Advertising
Advertising

अर्शदीप के इस कदम के बाद उनके इंस्टाग्राम से कई वायरल रील्स रातों-रात गायब हो गई हैं, जिसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेलिब्रेशन से विराट कोहली के साथ उनकी शेयर की गई रील भी शामिल है. ज्यादातर बचे हुए अपलोड परिवार, निजी उपलब्धि, विज्ञापन और कुछ चुने हुए सहयोगात्मक कंटेंट के बारे में हैं.

अर्शदीप ने पंजाब किंग्स से जुड़े सभी पोस्ट को भी अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया है. ऐसी अफवाहों ने भी जोर पकड़ा था कि पंजाब किंग्स (PBKS) और अर्शदीप के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि, अर्शदीप ने जो ताजा पोस्ट शेयर किया है, वह पंजाब किंग्स टीम की एक फोटो ही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सब्र, शुकर. पंजाब."

इस ऑनलाइन गतिविधि से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि क्या 27 साल का यह खिलाड़ी खुद को रीब्रांड करने की कोशिश कर रहा है? क्या वह हाल के विवादों से खुद को दूर कर रहे हैं, या मैदान के अंदर और बाहर खराब सीजन के बाद बस शोर से दूर रहना चाहते हैं?

अर्शदीप का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 2026 संस्करण में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 14 मुकाबलों में वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 14 विकेट ही निकाल सके. अर्शदीप टूर्नामेंट के दौरान रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहे और खराब फॉर्म से जूझते नजर आए. अंत में पंजाब किंग्स को आखिरी 7 मुकाबलों में से 6 मैच में मिली हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पर हाल के समय में तब भी सवाल उठे थे, जब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच से पहले एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर एक कथित नस्लीय कमेंट ऑनलाइन काफी वायरल हो गया था. इस कॉमेंट की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने जवाबदेही और घटना की औपचारिक समीक्षा की मांग की थी. इसके साथ ही, अर्शदीप के हाल के एक व्लॉग ने भी बहस छेड़ दी, जब दर्शकों ने दावा किया कि इसमें युजवेंद्र चहल बैकग्राउंड में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं.

(आईएएनएस)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें