T20 World Cup 2026, IND vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान के लिए मारक है भारतीय धुरंधर, 51 गेंद में इतनी बार बनाया है शिकार
Arshdeep Singh on Aiden Markram: भारतीय पेसर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान को अकसर परेशानी में डाला है. और रविवार को भी बाएं हाथ के इस पेसर ने एडेन मार्करम को फंसा दिया.
india-vs-south-africa-arshdeep
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया. भारत के लिए गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने की. और इन दोनों पेसर्स ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत में ही झटके दिए. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में क्विंटन डि कॉक को आउट किया. और अगले ओवर में बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने भी भारत को कामयाबी दिलाई. अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को चलता किया. साउथ अफ्रीका के कप्तान के सामने भारतीय पेसर का रिकॉर्ड कमाल का रहा है.
कैसे आउट हुए मार्करम
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान को फंसाने के लिए फील्डिंग का जाल बचाया. उन्होंने डीप कवर पर एक फील्डर रखा. इससे इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिच पर गेंद रुककर आ रही है. फील्डिंग के जाल में मार्करम फंस रहे थे. गेंद बल्ले के बीच में लगने के बाद भी उन्हें एक ही रन मिल रहा था. अब उन पर दबाव था कि वह बाउंड्री लगाएँ. उन्होंने ऑन साइड पर शॉट खेलना चाहा. गेंद रुककर आई. और मिड-ऑफ पर खड़े हार्दिक पंड्या ने आसान कैच किया. मार्करम ने तेज शॉट खेलना चाहा था लेकिन 135 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार की यह गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई. हार्दिक को कैच करने के लिए बिलकुल भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी.
अर्शदीप सिंह के सामने फंस जाते हैं मार्करम
भारत के इस बाएं हाथ के पेसर के सामने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. इस मैच से पहले 17 पारियों में अर्शदीप ने उन्हें 6 बार आउट किया था. अर्शदीप के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट 115.05 का ही था. और अब अर्शदीप ने मार्करम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर कर लिया. उन्होंने साल 2024 से मार्करम को 51 गेंद पर सात बार आउट किया है. और इस दौरान दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अर्शदीप के खिलाफ सिर्फ 48 रन ही बना पाया है.
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टॉप पर
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के बाद सुपर 8 में पहुंची हैं. साल 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराकर खिताब जीता था. भारत को सुपर 8 में ग्रुप 1 में रखा गया है. इस ग्रुप में संयोग से लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में चोटी पर रहने वाली टीमें ही हैं. ग्रुप 1 में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज और सभी को चौंकाकर जगह बनाने वाली जिम्बाब्वे की टीम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें