By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Arshdeep Singh Double Strike Against South Africa Removes Reeza Hendricks And Van Der Dussen
IND VS SA: 'सिंह इज किंग'...अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने बड़ा झटका दिया, जब उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह के पास हैट्रिक लेने का मौका था, मगर वह उससे चूक गए.
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के तेंज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में पांच विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने हैं. उन्होंने दूसरे ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह के पास हैट्रिक लेने का मौका था, मगर वह उससे चूक गए. हालांकि इसके बाद भी अर्शदीप सिंह नहीं रूके और साउथ अफ्रीका के तीन और बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
दो गेंदों पर चटकाए दो विकेट:
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स और वान दर दुसेन को अपना शिकार बनाया. ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया. ऑफ स्टंप के करीब फुलर गेंद को हेंड्रिक्स कवर ड्राइव लगाने गए थे लेकिन गेंद अंदरूनी किनारा लगा और स्टंप्स में जा घुसी. रीजा हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके.
वहीं ओवर की पांचवीं बॉल पर वान दर दुसेन एलबीडब्ल्यू आउट हुए. मिडिल स्टंप पर फुलर गेंद जो गिरकर अंदर आई थी, दुसेन उसे फ्लिक करने गए और चूके और गेंद पैड पर लगी. अंपायर ने उंगली उठा दी. दुसेन ने इस फैसले को रिव्यू किया, मगर अंपायर्स कॉल की वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने रिव्यू बचा लिया. वान दर दुसेन भी कोई रन नहीं बना सके. अर्शदीप सिंह के पास हैट्रिक का मौका था, मगर मारक्रम ने हैट्रिक को रोका. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन देकर दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
टोनी डी जोर्जी को अर्शदीप ने बनाया तीसरा शिकार
इसके बाद पारी के आठवें ओवर में अर्शदीप सिंह को एक और सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने टोनी डी जोर्जी को भी अपना शिकार बनाया. टोनी डी जोर्जी 28 रन (22 गेंद) की पारी खेलकर आउट हुए. चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद जिसे बल्लेबाज पुल करने गए थे लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में जा समाई.
हेनरिक क्लासेन को भेजा पवेलियन
अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल के पांचवें ओवर की आखिरी बॉल पर क्लासेन को बोल्ड कर दिया. साउथ अफ्रीका की पारी के 10वें ओवर की आखिरी बॉल मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ जो गिरकर अंदर आई, क्लासेन इसे खेलने से चूक गए और वह पैड पर जाकर लगी. क्लासेन ने छह रन की पारी खेली.
फेहलुकवायो को बनाया पांचवां शिकार
फेहलुकवायो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर अर्शदीप ने उनको भी चलता किया. फेहलुकवायो अर्शदीप की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हुए. अर्शदीप ने इससे पहले तीन वनडे मैच खेले थे, मगर उनके खाते में एक भी विकेट नहीं था. मगर पहले वनडे मैच में उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया.
साउथ अफ्रीका में भारत के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सुनील जोशी-5/6
युजवेंद्र चहल- 5/22
रविंद्र जडेजा- 5/33
अर्शदीप सिंह- 5/37
Also Read:
-
Arshdeep Singh Bowling: सीनियर्स से सलाह, पिता से बात, अर्शदीप सिंह से वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' मैच से पहले बताया सीक्रेट
-
T20 World Cup 2026: संन्यास के बाद इस नए प्रोफेशन में हाथ आजमा रहे मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ कर रहे प्रयोग
-
सुनील गावस्कर बोले- ओवरकॉन्फिडेंस में है टीम इंडिया, ईगो छोड़कर हालात के मुताबिक खेलना सीखे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें