Ashes 2025-26: दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका- उस्मान ख्वाजा बाहर, इंग्लैंड ने भी विल जैक्स को दिया मौका

एशेज सीरीज की शुरुआत से ही पैट कमिंस और जोश हेजलवुड फिटने के चलते बाहर हैं. अब उस्मान ख्वाजा भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.इंग्लैंड को भी चोट से लगा पहला झटका...

Published date india.com Published: December 2, 2025 4:10 PM IST
Usman Khawaja
उस्मान ख्वाजा @ICC/x

एशेज सीरीज में दिग्गज खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के रूप में उसके दो फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज पहले ही बाहर हैं, जबकि अब ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. वह गाबा टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.दूसरी ओर इंग्लैंड को भी सीरीज में चोट का पहला झटका लगा है, तेज गेंदबाज मार्क वुड भी गाबा टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम ने विल जैक्स को प्लेइंग XI से बाहर हो गए हैं.

उस्मान ख्वाजा दो सप्ताह पहले पीठ में लगी चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने ख्वाजा के विकल्प के रूप में किसी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं देने का फैसला किया है. उस्मान ख्वाजा ने मंगलवार को गाबा में नेट्स में लगभग आधा घंटा बिताया. इस दौरान वह असहज दिखे. उनकी पीठ की चोट ठीक नहीं हुई है और वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं दिखे. इसके बाद मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया.

वहीं गाबा टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने भी इंजर्ड तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह विल जैक्स को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिंक-बॉल टेस्ट के लिए अपनी लाइनअप की घोषणा करते हुए कहा, ‘इंग्लैंड ने पर्थ में पहले एशेज टेस्ट से अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, जिसमें स्पिनिंग ऑलराउंडर विल जैक्स को चोटिल मार्क वुड की जगह शामिल किया गया है.’

जैक्स की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उनके आने से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हुई है.

गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (C), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

गाबा टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (C), जेमी स्मिथ (WK), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.