
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Ashes 2025-26 5th Test at Sydney Day 4 Match Report: एशेज सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड पर चौथी हार का खतरा मंडरा रहा है. मैच के चौथे दिन की शुरुआत करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने यहां 518/7 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाने शुरू किया. वह 134 रनों की बढ़त के साथ मैदान पर उतरी थी. दिन का पहला शिकार कप्तान स्टीव स्मिथ बने जो 138 रन बनाकर जोश टोंग का शिकार बने. इसके बाद स्मिथ का साथ निभा रहे ब्यू वेबस्टर (72*) ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से टोंग औ विल जैक्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों में मिचेल स्टार्क (5) को स्कॉट बौलेंड (0) को आउट कर कंगारू टीम की पारी को 567 रनों पर समेट दिया.
इसकी बदौलत उसे 167 रनों की बढ़त हासिल हुई. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल (142*) के अलावा बेन डकिट (42) और हैरी ब्रूक (42) की थोड़ा बहुत प्रभाव दिखा पाए. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 302 रन जोड़ने तक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं.
स्टंप्स के वक्त जैकब बेथेल 142 और मैथ्यू पॉट्स शून्य पर नाबाद हैं, जबकि इंग्लैंड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 119 रन आगे है. लेकिन मैच के 5वें दिन यह देखना होगा कि उसके बाकी बचे दो विकेट कहां तक ले जा पाएंगे. फिलहाल यह साफ है कि सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है. चौथे दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे.
जैकेब बेथेल को यूं ही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है. 22 साल के इस बल्लेबाज ने अकेले दम कम-से-कम बुधवार को इंग्लैंड की हार टाल दी. इंग्लैंड के सम्मान के लिए यह युवा बल्लेबाज अब भी क्रीज पर टिका है. बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही सिडनी की पिच पर दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने विकेट लगातार गंवाते नजर आए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बेथेल ने 232 गेंद पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए हैं.
इस दौरान बेन डकेट 42 के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, हैरी ब्रूक 46 के साथ 102, और जेमी स्मिथ 26 के साथ छठे विकेट के लिए उन्होंने 45 रन की साझेदारी की. बाकी बल्लेबाज विकेट गंवाते गए, लेकिन बेथेल ने अपना एक छोर थाम कर रखा.
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशेज में 2001 के बाद शतक लगाने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं. आखिरी बार यह उपलब्धि जोनाथन ट्रॉट ने हासिल की थी. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माइकल वॉन और मार्क बुचर भी शतक लगा चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.