Ashes में और बढ़ेंगी इंग्लैंड की मुश्किलें, ऑस्ट्रेलियाई टीम में खतरनाक गेंदबाज की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में 2-0 की बढ़त बना ली है और तीसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई है, जिससे इंग्लैंड पर दबाव और बढ़ेगा.

Published date india.com Published: December 10, 2025 10:38 AM IST
Pat Cummins Bowling
पैट कमिंस @Instagram

Pat Cummins Fit And Ready to Play Adelaide Test of Ashes: बीते 10 साल से एशेज जीतने का ख्वाब देख रही इंग्लैंड की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई इंग्लिश टीम ने एशेज के पहले दो टेस्ट मैच गंवा दिए हैं और 0-2 से पिछड़ने के बाद अब तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम देखकर उसकी टेंशन और बढ़ रही होगी. इस टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जो चोट के चलते सीरीज के पहले दो टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे. एडिलेड में 17 दिसंबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच लिए अब कप्तान कमिंस उपलब्ध होंगे.

यह तेज गेंदबाज अपनी लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी से उबर रहा था, जो उन्हें जुलाई में हुई थी. कमिंस भले ही दोनों टेस्ट मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन वह अपनी टीम की जीत पर नजर रखे हुए थे. ब्रिसबेन में खेले गए डे-नाइट टेस्ट से पहले वह बॉलिंग का जमकर अभ्यास भी कर रहे थे और उन्होंने स्टीव स्मिथ समेत कई खिलाड़ियों के सामने नेट्स में बॉलिंग भी की थी. 32 वर्षीय कमिंस आखिरी बार वेस्टइंडीज दौरे पर किंग्सटन मैदान पर कोई टेस्ट खेले थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज को सील करना चाहेगी, ताकि वह 2015 के बाद से लगातार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रख सके. इंग्लैंड ने साल 2015 में आखिरी बार एशेज सीरीज जीती थी. इसके बाद 2017-18 में ही उसने यह सीरीज गंवा दी और उसने 2019 और 2023 में यह सीरीज ड्रॉ जरूर खेली लेकिन जीत नहीं पाई.

कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा को भी टीम के साथ बरकरार रखा है. उस्मान ख्वाजा भी पीठ में खिंचाव के चलते दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. उन्हें पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ही चोट लग गई थी, जिसके चलते वह वह पहली पारी में नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरे, जबकि दूसरी पारी में वह खेल भी नहीं पाए थे.

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (C), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरुन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.