
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर एशेज में इंग्लैंड को 4-1 से धोकर 5 टेस्ट की सीरीज में अपने नाम कर ली है. इस सीरीज में उसके स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के चलते 4 टेस्ट से बाहर ही रहे. वह इस सीरीज में एकमात्र टेस्ट मैच खेले थे. 5वें टेस्ट में जीत के बाद कप्तान स्मिथ ने कहा कि सिडनी टेस्ट में जीत कड़ी मेहनत का नतीजा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC WTC Final) के लिहाज से हर टेस्ट जीतना जरूरी है.
मैच के बाद स्मिथ ने कहा, ‘शानदार तरीके से सीरीज खत्म करना अच्छा लगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से हम हर टेस्ट की अहमियत जानते हैं. यह टेस्ट क्रिकेट का एक अच्छा मैच था और यह अच्छी जीत थी.’
स्मिथ ने कहा, ‘पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की सफलता अकेले किसी एक की काबिलियत के बजाय मिलकर किए गए योगदान की बदौलत आई. मुझे लगता है कि हर कोई अलग-अलग समय पर खड़ा हुआ. एलेक्स, ट्रेविस और स्टार्क बहुत अच्छे थे. दूसरे खिलाड़ी पूरी सीरीज में अलग-अलग समय पर खड़े हुए. यही एक अच्छी टीम की निशानी है. एक-दूसरे पर भरोसा करना और अलग-अलग हालात में खिलाड़ियों का खड़ा होना. सभी ने अपना काम किया, इसलिए हमें इस पर बहुत गर्व है.’
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस तरह की सीरीज में अनुभव भी बहुत मायने रखता है. यह जाहिर तौर पर एक बड़ी सीरीज है. एक ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश क्रिकेटर के तौर पर, यह सबसे ऊपर है. हमारे पास एक अनुभवी टीम है. हमने पिछले चार या पांच सालों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है. दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई है. हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी भी बेहतर होते रहना और सुधार करना चाहते हैं. यह एक शानदार टीम है.’
स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि घर पर कोई भी बेहतर खेलता है. हम इन सरफेस पर खेलते हुए बड़े हुए हैं और हमें इनकी आदत हो गई है. हम जानते हैं कि इन सरफेस पर कैसे खेलना है, और हमने इस बार भी ऐसा ही किया.’ स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा को उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी और कहा कि ड्रेसिंग रूम में उनकी कमी जरूर खलेगी.
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए टेस्ट में जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी. इस दौरान ब्रिसबेन में खेला गया सीरीज का दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला गया डे-नाइट टेस्ट था. इसके बाद मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड को सीरीज की पहली और इकलौती जीत मिली. लेकिन सिडनी में एक बार फिर वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उसे 5 विकेट से हराकर सीरीज पर एक तरफा कब्जा जमा लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.