
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
एशेज सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरा दिन दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाज जो रूट और ट्रेविस हेड के नाम रहा. 211/3 के स्कोर से आगे खेलने आई इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अपना शतक पूरा किया और इंग्लैंड की पारी को 400 के करीब ले जाने की कोशिश की. लेकिन माइकल नासेर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच लपककर आउट कर दिया. रूट यहां 160 के स्कोर पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया में यह रूट के करियर का सर्वाधिक स्कोर है, जबकि इस शतक के बूते उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 41 शतक पूरे कर लिए हैं, जो रिकी पॉन्टिंग के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी है. उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी 384 के स्कोर पर ही सिमट गई.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग के लिए शानदार दिख रही सिडनी की पिच पर तेज शुरुआत करते हुए दिन का खेल खत्म होने से पहले 2 विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं. अब वह इंग्लैंड की पहली पारी के टोटल से सिर्फ 218 रन पीछे है, जबकि उसके ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपने 12वें टेस्ट शतक से सिर्फ 9 रन ही दूर हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
इंग्लैंड के समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने जैक वेदरलैंड ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन 57 के कुल योग पर वेदरलैंड ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े. यहां से हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाया. लाबुशेन 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेड ने 87 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 91 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज बेन स्टोक्स रहे, जिन्होंने 8.1 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं.
ऑस्ट्रेलिया इस एशेज सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा जमा चुका है. उसने सीरीज के पहले 3 मैच जीतकर इंग्लैंड का एशेज जीतने का सपना तोड़ दिया. हालांकि चौथे टेस्ट में मेजबान टीम को हार मिली थी लेकिन अब वह 4-1 से यह सीरीज अपने नाम कर अपना दमखम दिखाने को बेताब है.
मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. हालांकि वह तब मुश्किल में फंस गई थी, जब सिर्फ 57 के कुल स्कोर पर उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जो रूट ने चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 226 रन तक पहुंचाया.
ब्रूक 97 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रूट ने जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. स्मिथ 76 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रूट ने विल जैक्स (27) के साथ 7वें विकेट के लिए 52 रन जुटाए. रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों के साथ 160 रन की पारी खेली. वह 9वें विकेट के रूप में आउट हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.