
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
AUS vs ENG- Ashes Series 2025-26: 5th and Final Test at Sydney Day 3 Match Report:
3-1 की बढ़त के साथ सिडनी टेस्ट में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है. मैच के तीसरे दिन की शुरुआत उसने पारी को 166/2 से स्कोर से आगे बढ़ाते हुए की. यहां ट्रेविस हेड अपने शतक से 9 रन दूर थे, जबकि नाइटवॉचमैन के रूप में आए माइकल नेसर उनका साथ निभा रहे थे.माइकल नेसर यहां तीसरे दिन का पहला शिकार बने, जिन्हें 24 के निजी स्कोर पर ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा. दोनों ने 72 रनों की साझेदारी की.
इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की पिच पर जुगलबंदी बन गई. तब तक अपना शतक जमा चुके हेड रनों के एक्सेलेटर पर पैर रख चुके थे.वह 163 के निजी स्कोर पर जेकब बैथल का शिकार बने. अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे उस्मान ख्वाजा (17) कुछ खास नहीं कर पाए. एलेक्स कैरी (16) भी जल्दी ही जोश टोंग का शिकार बने. इस बीच कैमरुन ग्रीन ने स्मिथ का अच्छा साथ निभाया और आउट होने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 400 रन पार करा दिया.
इस पारी में 37 रन बनाने वाले ग्रीन 437 के कुल योग पर आउट हुए. वह ब्रायडन कार्स को छक्का मारने के प्रयास में डीप मिडविकेट के क्षेत्र में बेन डेकिट को कैच थमा बैठे. इसके बाद बीयू वेस्टर (42*) ने कप्तान स्मिथ का शानदार साथ निभाया और उन्होंने सामने वाले छोर से स्मिथ को शतक पूरा करने में भरपूर साथ निभाया. खराब फॉर्म से जूझ रहे स्मिथ का यह सीरीज में पहला शतक है. स्मिथ 205 गेंद पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद हैं. स्मिथ की पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम रही है.
दोनों बल्लेबाज दिन के अंत तक बैटिंग करते रहे और ऑस्ट्रेलिया को बगैर कोई नया झटका लगे 500 के पार पहुंचा दिया. 518/7 के स्कोर पर अंपायरों ने दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी. इस वक्त कप्तान स्टीव स्मिथ (129*) और वेबस्टर 42 पर सुरक्षित थे. मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की योजना होगी कि वह यहां से और 150-175 रन जोड़कर अपनी टीम को सीरीज की चौथी जीत की ओर लेकर जाए. वहीं इंग्लैंड की टीम यहां से हालात बदलने की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने जो रूट के 160 और हैरी ब्रूक के 84 रनों की बदौलत पहली पारी में 384 रन बनाए थे. इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 3, बेन स्टोक्स ने 2, और जोश टंग और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.