विवादों में Ashes: एलेक्स कैरी के आउट पर DRS ने कर दी गलती, इंग्लैंड करेगा शिकायत

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी एडिलेड टेस्ट के पहले ही दिन 72 के निजी स्कोर पर आउट थे. लेकिन DRS ने गलती कर दी और उन्होंने शतक जमा दिया. इंग्लैंड ICC से इस मामले की शिकायत करेगा.

Published date india.com Published: December 17, 2025 9:23 PM IST
Alex Carey
एलेक्स कैरी @X.com

एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड को एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा नुकसान हो गया. इस बार टेक्नोलॉजी ने उसे धोखा दे दिया. यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग पर उतरी ऑस्ट्रेलिया 94 रनों पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. यहां नंबर 6 पर उतरे एलेक्स कैरी (106) ने उसे संभालने की कोशिश की. उन्होंने पहले उस्मान ख्वाजा (85) के साथ मिलकर 91 रनों की साझेदारी की.

इसके बाद कैरी ने जोश इंग्लिस (32) और पैट कमिंस (13) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किलों से उबारकर 300 रन का आंकड़ा पार करा दिया. उन्होंने यहां अपने एशेज करियर का पहला शतक भी ठोक दिया. वह 106 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने.

लेकिन कैरी 72 के निजी स्कोर पर ही विकेटकीपर के हाथों आउट हो गए थे, जब जोश टंग की एक गेंद उनके बैट को चूमती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई थी. हालांकि मैदान पर खड़े अंपायर ने इसे नाबाद दिया था. लेकिन जोश टंग को भरोसा था कि उन्होंने कैरी को आउट कर दिया है और उन्होंने अपने कप्तान बेन स्टोक्स को इस पर DRS लेने के लिए मना लिया.

लेकिन टेक्नोलॉजी इस ऐज को पकड़ने में गच्चा खा गई. स्नीकोमीटर ने यहां गेंद कैरी के बैट पर लगने से पहले ही स्पाइक दिखा रहा था, जिस पर अंपायर आउट नहीं दे सकते थे, जबकि बॉल के बैट पर लगने की आवाज भी सुनाई दे रही थी. स्नीकोमीटर टेक्नोलॉजी की निर्माता कंपनी BBG स्पोर्ट्स ने इस गलती के स्वीकारते हुए माफी मांगी है.

दिन का खेल खत्म होने के बाद कैरी ने भी माना कि उन्होंने उस वक्त एक सॉफ्ट सी आवाज महसूस की थी और उन्हें भी लगा था कि कुछ पंख जैसा टच(बॉल) उनके बैट पर हुआ है, जब गेंद बैट के पास से जा रही थी. लेकिन रिप्ले में यह मजाकिया दिखा क्योंकि आवाज थोड़ी पहले ही आ गई. अगर मैं इस पर आउट दिया गया होता तो मैं भी इस पर DRS मांगता. शायद पूरे भरोसे के साथ नहीं क्योंकि यहां बैट के पास से जाते हुए अच्ची खासी आवाज थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के बॉलिंग कोच डेविड सेकर ने कहा कि इंग्लैंड को इस टेक्नोलॉजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्होंने इसके संकेत भी दिए कि इंग्लैंड मैच रेफरी से इस गलती की शिकायत करेगा. लेकिन कैरी को जीवनदान से यहां एशेज का पहला शतक जमाने का मौका मिल गया और ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.