
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
एशेज सीरीज की शुरुआत में अब कुछ ही समय बाकी है. शुक्रवार से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी, जो पर्थ में बने पर्थ स्टेडियम में भिड़ने उतरेंगी.ऑस्ट्रेलियाई टीम का एशेज ट्रॉफी पर साल 2017-18 से कब्जा बरकरार है. इस बीच इंग्लैंड ने दो बार एशेज सीरीज ड्रॉ खेली है लेकिन वह कभी इस पर कब्जा नहीं जमा पाई है. इस बीच पर्थ स्टेडियम में सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ होगा क्योंकि यहां उसके पास जीत से शुरुआत का मौका होगा क्योंकि इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े शानदार हैं. पर्थ स्टेडियम में अब तक कुल 5 टेस्ट ही खेले गए हैं, जिनमें से 4 में उसे जीत और 1 में हार मिली है.
बता दें आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. 2018 से टेस्ट की मेजबानी कर रहे इस मैदान पर इससे पहले कभी दोनों टीमों को एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला. इस बीच पर्थ ऑस्ट्रेलिया के लिए विशेष है. ऑस्ट्रेलिया ने इस वेन्यू पर सिर्फ एक टेस्ट मैच गंवाया है. इसलिए शुक्रवार से शुरू हो रहा मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का एक गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है. 1882 से खेली जा रही एशेज सीरीज हर दो साल के बाद सीरीज का आयोजन होता है.दोनों देशों के बीच 361 टेस्ट खेले गए हैं. 152 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया, तो 112 टेस्ट में इंग्लैंड जीती है . 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.
पर्थ टेस्ट इंग्लैंड के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है, क्योंकि इस वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में सिर्फ एक मैच गंवाया है. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम भारत है. 2024 में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इसके अलावा, भारत (2018), पाकिस्तान (2023), वेस्टइंडीज (2022), और न्यूजीलैंड (2019) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में पर्थ में जीत दर्ज की है. पर्थ में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में भारत के खिलाफ खेला था. भारत और ऑस्ट्रेलिया इस वेन्यू पर 2 बार आमने-सामने हो चुके हैं और दोनों को 1-1 बार जीत मिली है.
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट पर 598 है. मार्नस लाबुशेन यहां खेले 4 टेस्ट मैचों में 3 शतक की मदद से 524 रन बनाकर वेन्यू पर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं. 5 टेस्ट मैचों में नाथन लियोन 29 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.