Asia Cup 2023 Team India May Be Announce Squad Today Rohit Sharma Virat Kohli Ind Vs Pak
Team India for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिल सकता मौका
India’s Asia Cup Squad 2023: 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है और अब आज भारत भी अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है.
Dubai, Sept 04 (ANI/BCCI Twitter): India's skipper Rohit Sharma and Pakistan's Skipper Babar Azam at toss during the Asia Cup 2022 Super Four match India and Pakistan, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai on Sunday. (ANI Photo)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है और अब आज भारत भी अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित कई सीनियर खिलाड़ियों की इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में वापसी हो सकती है.
एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल पहले ही अपनी टीम घोषित कर चुके हैं. यह टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे. एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा.
2 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी. भारत को इसके बाद अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलना है. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम एक ही ग्रुप-ए में हैं. ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.
भारत का रहा है दबदबा
एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं. इसमें से भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने छह (1986, 1997, 2004, 2008.2014, 2022) खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान की टीम दो बार (2000, 2012) में चैंपियन रह चुकी है.
Add India.com as a Preferred Source
एशिया कप 2023 का शेड्यूल
30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका- कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान- कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल- कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान- लाहौर
सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.