India’s Asia Cup squad: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम घोषित; अय्यर-राहुल की वापसी, तिलक-कृष्णा भी शामिल

India Squad For Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी. इसके बाद टीम को अपना दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलना है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 21, 2023, 2:06 PM IST

Asia Cup 2023 Team India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 के लिए सोमवार यानी के 21 अगस्त को टीम इंडिया ((Asia Cup 2023 Team India Squad) का ऐलान कर दिया. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी थी और अब भारतीय बोर्ड ने भी अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वीडियो कांफ़्रेस के जरिए टीम चयन की बैठक में मौजूद थे.

टीम चयन की बैठक में इस बार खास तौर पर हेड कोच यानी के राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को बुलाया गया था. इससे पहले तक टीम के कोच सिलेक्शन मीटिंग का हिस्सा नहीं होते थे. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर (Ajit Agarkar) समेत सभी सेलेक्टर्स मीटिंग में उपस्थित थे. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हैं और उनकी टीम में वापसी हुई हैं. कुलदीप यादव एकमात्र कलाई के स्पिनर हैं. साथ ही तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है.

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के आने के बाद भी ईशान किशन का पत्ता नहीं कटा है. उम्मीद की जा रही थी तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भी टीम में मौका दिया जाएगा और चयनकर्ताओं ने उन पर भी भरोसा जताया है. हालांकि केएल राहुल अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इसलिए संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है.

ऐसा माना जा रहा था की ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से उपकप्तानी छीन ली जाएगी और जसप्रीत बुमराह को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, लेकिन अजित अगरकर ने पांड्या के साथ जाने का फैसला किया है. एशिया कप 2023 के लिए पांड्या को उपकप्तान बनाए रखने का फैसला किया गया है.

एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन (विकेटकीपर)

2 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी. भारत को इसके बाद अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलना है. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम एक ही ग्रुप-ए में हैं. ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.

एशिया कप के इतिहास में भारत का रहा है दबदबा

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं. इसमें से भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने छह (1986, 1997, 2004, 2008.2014, 2022) खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान की टीम दो बार (2000, 2012) में चैंपियन रह चुकी है.

एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका- कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान- कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल- कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान- लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.