Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदकर की धमाकेदार शुरुआत, 100 रन भी नहीं बना पाया हॉन्ग कॉन्ग

189 रनों का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम सिर्फ 94 रन ही बना पाई. उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. टीम के लिए बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए.

Published date india.com Published: September 10, 2025 12:19 AM IST
AFG beat hon kong
अफगानिस्तान ने हॉन्ग को हराया @ACCx

Afghanistan Beat Hong Kong: एशिया कप के 17वें सीजन में उतरी अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है. राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम ने टीम हॉन्ग कॉन्ग के सामने 189 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा था. लेकिन वह 100 रन का आंकड़ा भी छू नहीं पाई. टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 94 रन ही बना पाई. टीम की ओर से सर्वाधिक रन बाबर हयात ने बनाए उन्होंने 39 रनों की पारी खेली. हॉन्ग कॉन्ग के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. अफगानिस्तान की ओर से फजलहुक फारूकी और गुलबदीन नैब ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले अफगानिस्तान ने सैदीकुल्लाह अटल (73*) और अजमतुल्लाह उमरजई (53) की दमदार फिफ्टीज के दम पर हाफ 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. हालांकि उसकी शुरुआत खराब रही, जब उसने सिर्फ 26 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. हालांकि एक छोर पर सैदीकउल्लाह अटल जमे रहे और वह अंत तक आउट नहीं हुए. उन्होंने 52 बॉल में 73 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद नबी 33 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गुलबदीन नैब सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने.

इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर उतरे तो हॉन्ग कॉन्ग के पास अगले 6 ओवरों तक बचने का कोई मौका नहीं था. अटल और उमरजई अब हॉन्ग कॉन्ग की खबर लेने के मूड में ही थे. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. अफगान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए. मैच में ताबड़तोड़ फिफ्टी और एक विकेट लेने वाले उमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

इस पारी के दौरान उमरजई अपने देश की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जडऩे का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 20 बॉल में अपनी धमाकेदार फिफ्टी जमाई.

इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद नबी और गुलबदीन नबी के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज था. इन दोनों बल्लेबाजों ने इससे पहले 21-21 बॉल में हाफ सेंचुरी जमाई थी. मोहम्मद नबी ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 21 बॉल में फिफ्टी ठोकी थी. वहीं गुलबदीन नैब ने 2024 में भारत के खिलाफ इतनी ही गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. उमरजई की यह फिफ्टी इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.