Asia Cup 2025: एशिया कप में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जारी हुआ शेड्यूल, देखें फुल मैच लिस्ट

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनावपूर्ण के कारण एशिया कप 2025 का आयोजन अधर में लटका हुआ था. लेकिन अब काफी विचार-विमर्श के बाद आखिरकार एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Published date india.com Updated: July 26, 2025 7:03 PM IST
Asia Cup 2025: एशिया कप में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जारी हुआ शेड्यूल, देखें फुल मैच लिस्ट

Asia Cup 2025 Dates CONFIRMED: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनावपूर्ण के कारण एशिया कप 2025 का आयोजन अधर में लटका हुआ था. लेकिन अब काफी विचार-विमर्श के बाद आखिरकार एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

24 जुलाई को ढाका में हुई एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक के बाद टूर्नामेंट के मैचों का कार्यक्रम घोषित किया गया. टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख की आधिकारिक पुष्टि हो गई है.

एसीसी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पुष्टि की है कि एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत में नहीं, जैसा कि पहले योजना बनाई गई थी, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा.

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेंगी और दूसरे दौर में फिर से भिड़ेंगी. 4 टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीम है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की टीम शामिल है. दोनों टीमों के फाइनल में भी एक-दूसरे से भिड़ने की संभावना है. इसलिए, एशिया कप 2025 में हमें भारत बनाम पाकिस्तान के तीन मैच देखने को मिल सकते हैं.

14 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

एशिया कप 2025 का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से होगा. टीम इंडिया इसके बाद 14 सितंबर को अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत का तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ है.

एशिया कप 2025 का फुल शेड्यूल

ग्रुप चरण

9 सितंबर (मंगलवार): अफग़ानिस्तान बनाम हांगकांग

10 सितंबर (बुधवार): भारत बनाम यूएई

11 सितंबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम हांगकांग

12 सितंबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम ओमान

13 सितंबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

14 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान

15 सितंबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम हांगकांग

16 सितंबर (मंगलवार): बांग्लादेश बनाम अफग़ानिस्तान

17 सितंबर (बुधवार): पाकिस्तान बनाम यूएई

18 सितंबर (गुरुवार): श्रीलंका बनाम अफग़ानिस्तान

19 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम ओमान

सुपर 4

20 सितंबर (शनिवार): ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2

21 सितंबर (रविवार): ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2

22 सितंबर (सोमवार): रेस्ट डे

23 सितंबर (मंगलवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2

24 सितंबर (बुधवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2

25 सितंबर (गुरुवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2

26 सितंबर (शुक्रवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 1

27 सितंबर (शनिवार): ब्रेक डे

फाइनल

28 सितंबर (रविवार): फाइनल मैच.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.