Asia Cup 2025: रविचंद्रन अश्विन ने बताई UAE के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI, संजू सैमसन को किया बाहर

IND vs UAE- Asia Cup 2025: पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप में भारत के पहले मैच में प्लेइंग XI का अनुमान लगाया है. उन्होंने संजू सैमसन को इस टीम में जगह नहीं दी है.

Published date india.com Published: September 10, 2025 4:39 PM IST
Suryakumar Yadav T20 Captain
सूर्यकुमार यादव @ICCx

IND vs UAE- Asia Cup 2025- एशिया कप में भारत आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने उतर रहा है. इस टूर्नामेंट में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है और उन्हें टीम का उपकप्ताना भी बनाया गया है. गिल की इस वापसी से बेहतरीन लय में चल रहे संजू सैमसन की जगह पर खतरा माना जा रहा है. हालांकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज हाल ही में अपने राज्य संघ की टी20 लीग में रनों का अंबार लगाकर यहां आया है. इसके बावजूद उनकी प्लेइंग XI में जगह बनती नहीं दिख रही है.

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का अनुमान लगाया है.अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम के प्लेइंग XI में 10 खिलाड़ियों की जगह तो पक्की है बस लड़ाई एक ही स्पॉट को लेकर है.

अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम की प्लेइंग XI पर चर्चा करते हुए कहा, ‘बाकी 10 खिलाड़ी पक्के हैं, बस यही एक जगह है, जिस पर बहस हो सकती है कि क्या संजू सैमसन को मिडल ऑर्डर में जगह मिलेगी? मेरी राय में कोई संबावना नहीं है. आप नेट्स देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसे घर देखकर किसी देश का अंदाजा लगाया जा सकता है. शुभमन गिल जरूर खेलेंगे, जबकि संजू सैमसन सिर्फ अभ्यास करेंगे. क्योंकि उन्होंने नेट्स में बैटिंग तक नहीं की. यह दुखद है कि वह एशिया कप की शुरुआत नहीं करेंगे.’

इस स्टार स्पिनर ने कहा, ‘मेरे पास ऐसा कहने के अपने कारण हैं. वह यह भी जानते हैं कि उनकी बैटिंग को लेकर कुछ बातें हुई हैं. बातें हो सकती हैं. लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा. लोग इस ओपनिंग जोड़ी से डर जाते हैं. गिल जानते हैं कि उन्हें रन बनाने की जरूरत है और वह रन बनाना चाहेंगे. वह एक रन मशीन हैं. वह कम स्ट्राइक रेट से भी रन बना सकते हैं.’

अश्विन ने प्लेइंग XI की भविष्यवाणी करते हुए सैमसन के अलावा शिवम दुबे, हर्षित राणा और अक्षर पटेल को भी प्लेइंग XI से बाहर रखा है. यह है रविचंद्रन अश्विन की प्लेइंग XI-

अश्विन की प्लेइंग XI- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.