EnglishHindi

Asia Cup- SL vs PAK: खराब बैटिंग और फिर बॉलिंग में भारी चूक के चलते पाकिस्तान से हारा श्रीलंका, फाइनल में देख रहा मौका

श्रीलंका की टीम 20 ओवर में सिर्फ 133 रन ही बना पाई थी लेकिन वनिंदु हसरंगा ने एक बेहतरीन कैच और 2 विकेट लेकर उसकी वापसी करा दी थी. लेकिन श्रीलंका के कप्तान बॉलरों के इस्तेमाल में भारी गलती कर गए.

Written by: Arun Kumar
Updated: September 24, 2025, 12:58 AM IST

Asia Cup- SL vs PAK, Match Report: एशिया कप के ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर 4 में आई श्रीलंका की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हारकर खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है. बांग्लादेश से हार के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ अब फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. अब कुछ बड़े उलटफेर ही उसकी किस्मत बदल सकते हैं.

श्रीलंका की ओर से फील्डिंग में वानिंदु हसरंगा ने फखर जमां का बेहतरीन कैच लपकने के बाद उसे अपनी बॉलिंग में दो बैक टू बैक झटके देकर श्रीलंका को मैच में मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की थी. लेकिन उसके कप्तान चरित असालंका ने इस घातक स्पेल को फेंक रहे हसरंगा को बॉलिंग से हटा लिया. उन्होंने इस बीच दूसरे स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा को भी हटा लिया, जिन्होंने हसरंगा से पहले 2 विकेट अपनेन नाम किए थे. इससे पाकिस्तान को मैच में उबरने का मौका मिल गया और उसने जीत की राह तैयार कर ली. 

इस बीच भारत से हारने के बाद श्रीलंका से खेलने आई पाकिस्तान ने आबू धाबी में खेले गए इस मैच में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने की उम्मीद बनाए रखी है. हालांकि उसे अभी बांग्लादेश को भी हराना होगा.

अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के नाबाद 38 रन की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमा ने ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. फरहान का विकेट गिरने के बाद विकेटों की लाइन लग गई. 80 तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभाला और नाबाद 58 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिला दी.

इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल खेलने की उम्मीद बची है, तो श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. सलामी बल्लेबाज निसांका और कुसाल मेंडिस क्रमश: 8 और 0 के स्कोर पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने. वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व कप्तान शनाका शून्य पर आउट हुए. हसरंगा ने 15 रन बनाए.

कमिंदु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुंचाया. कमिंदु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया. वह 44 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए चमीका करुणारत्ने की 17 रन बनाए. मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना सकी.

शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया.

(एजेंसी आईएएनएस के इनपुट्स से)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.