Asia Cup 2025: नए अंदाज में दुबई पहुंचेगी टीम इंडिया, कुछ ऐसा है टूर का शेड्यूल

इस बार भारतीय टीम एशिया कप 2025 के लिए दुबई में ही जाकर एकजुट होगी. टीम के सभी खिलाड़ी भारत से एक साथ एक ही फ्लाइट में रवाना नहीं होंगे.

Published date india.com Published: August 28, 2025 11:24 PM IST
Suryakumar Yadav Catch
सूर्यकुमार यादव @BCCIx

Asia Cup 2025 Team India: इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम खेलने के लिए कमर कस रही है. इस बार टीम इंडिया दुबई पहुंचने के लिए टुकड़े-टुकड़ों में पहुंचकर वहीं एक साथ जुड़ेगी. टीम में चुने गए सभी 15 खिलाड़ी अपने-अपने स्थानों से सीधे दुबई की फ्लाइट लेकर वहीं टीम से जुड़गे. इससे पहले अमूमन टीम इंडिया रवाना होने से पहले मुंबई में एकत्रित होती थी. मैनेजमेंट ने यह निर्णय व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘सभी खिलाड़ी चार सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट सत्र पांच सितंबर को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अकादमी में आयोजित किया जाएगा. लॉजिस्टिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचने के लिए कहा जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘जाहिर है टीम के कुछ सदस्य मुंबई से रवाना होंगे लेकिन कुछ अन्य सदस्यों का मानना है कि पहले मुंबई पहुंचकर दुबई के लिए उड़ान भरना समझ से समझ से परे है. वैसे भी दुबई पहुंचने में अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में कम समय लगता है.’

भारत टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा और उसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा. सुपर फोर चरण से पहले उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा गुरुवार को शुरू हुए दलीप ट्रॉफी क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र की तरफ से पूर्व क्षेत्र के खिलाफ जबकि कुलदीप यादव मध्य क्षेत्र की तरफ से उत्तर पूर्व क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे हैं.

जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा या वॉशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर मुख्य टीम के साथ यात्रा करेंगे तो उन्होंने इससे इनकार किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.