Asia Cup 2025 Team India Squad 15 Member Team Under Suryakumar Yadav Shubman Gill And Jasprit Bumrah Are Back
Asia Cup 2025: टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की वापसी
Asia Cup 2025 Team India Squad: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. इस टूर्नामेंट का पहला हाई-वॉल्टेज मुकाबला 14 सितंबर यानी रविवार को भारत vs पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
Asia Cup 2025 Team India Squad: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलेगी. टीम में करीब 13 महीने बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी हुई है और उन्हें उपकप्तान की भूमिका दी गई है. हाल ही में टेस्ट कप्तान बने गिल ने इस फॉर्मेट में आखिरी बार जुलाई 2024 में पल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ कोई मैच खेला था. इसके अलावा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जून 2024 के बाद इस फॉर्मेट में बड़े टूर्नामेंट के लिए वापसी हुई है.
सूर्य कुमार यादव (C), शुभमन गिल (WC), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी शामिल है. इन 8 टीमों को 4-4 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमें ग्रुप A का हिस्सा हैं, जहां इन दोनों के अलावा मेजबान UAE और ओमान भी हिस्सा हैं. वहीं ग्रुप B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें शामिल हैं.
Asia Cup 2025 में भारत का शेड्यूल
10 सितंबर- vs UAE @ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
14 सितंबर- vs PAK @दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.