Asia Cup 2025 Points Table: भारत की पाकिस्तान पर सुपर-जीत के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल

Asia Cup 2025 Points Table: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. भारत ने मैच में सात विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया.

Published date india.com Published: September 15, 2025 1:28 AM IST
Asia-Cup-2025-Points-Table
Asia-Cup-2025-Points-Table

एशिया कप 2025 में भारत ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 127 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या हलचल मची है. एक नजर देखते हैं.

एशिया कप 2025 का ग्रुप ए का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा पॉइंट्स नेट रनरेट
भारत 2 2 0 0 4 4.793
पाकिस्तान 2 1 1 0 2 1.649
ओमान 1 0 1 0 0 -4.650
यूएई 1 0 1 0 0 -10.483

एशिया कप 2025 का ग्रुप बी का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा पॉइंट्स नेट रनरेट
अफगानिस्तान 1 1 0 0 2 4.700
श्रीलंका 1 1 0 0 2 2.595
बांग्लादेश 2 1 1 0 2 -0.650
हॉन्ग कॉन्ग 2 0 2 0 0 -2.889

कुलदीप यादव के हुनर और अक्षर पटेल के अनुशासित प्रदर्शन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ऐसा बांधा कि उनकी टीम कभी खुलकर खेलती नहीं दी. पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पास भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का कोई जवाब नहीं था. भारत ने रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर हुए मैच में सात विकेट से जीत हासिल की.

पहलगाम आतंकी हमले के कारण इस मैच के बहिष्कार की मांग के बावजूद मैदान खचाखच भरा था और 85 प्रतिशत भारतीय प्रशंसक थे जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम को पहली गेंद से आखिर पर पाकिस्तान को दबाव में रखते देखा. वहीं टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्पिनर अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो, कुलदीप ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन और वरूण ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस तिकड़ी के सामने टिक नहीं सका और टीम नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी. जवाब में भारत ने 15 . 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर जीत दिलाई और सीधे डगआउट में चले गए.

अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 31 रन बनाये और पाकिस्तान के सबसे बड़े गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जमकर धुनाई की. अफरीदी ने दो ओवर में 23 रन दे डाले और उन्हें विकेट भी नहीं मिली. अपना 35वां जन्मदिन मना रहे सूर्यकुमार ने 37 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.