
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Asia Cup 2025- PAK vs UAE: एशिया कप में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार को भारत और पाकिस्तान द्वारा खेले गए मैच के बादे से ही यह टूर्नामेंट खेल से ज्यादा दूसरे कारणों के चलते चर्चाओं में आ गया है. इस कड़ी में पाकिस्तान बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ होने वाले मैच से हाथ खींच लिया है. उसने यह कदम तब उठाया है, जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एंडी पायक्रॉफ्ट को उसके मैचों से मैच रेफरी के तौर पर नहीं हटाया. पाकिस्तान ने पहले ही ICC को यह बता दिया था कि अगर उसकी यह मांग नहीं मानी गई तो वह टूर्नामेंट छोड़ देगा. ICC की ओर उसकी यह बात नहीं माने जाने पर PCB ने अपनी टीम को होटल में रुकने को कहा है.
इन खबरों के बीच अबसे कुछ मिनट पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आज पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाले मैच को लेकर अपना पुराना पोस्ट डिलीट कर दिया है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर चुका है. हालांकि इस संदर्भ में अभी तक पीसीबी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है और न तो आईसीसी और न ही एसीसी की ओर से कोई भी जानकारी साझा की गई है.

एशियन क्रिकेट काउंसिल का डिलीट ट्वीट,
बता दें पाकिस्तान का इस मैच से हटने का मतलब है कि उसका सफर इस टूर्नामेंट में यहीं खत्म हो गया है. क्योंकि उसके अभी तक 2 मैच खेलने के बाद सिर्फ 2 ही अंक हैं, जबकि उसका आज ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच था, जिसे जीतकर वह सुपर 4 में जगह बना सकती थी. लेकिन उसके इस मैच से हटने की सूरत में ये दो अंक यूएई को मिल जाएंगे और वह 4 अंकों के साथ सुपर 4 में क्वॉलीफाई कर लेगा. पाकिस्तान ने अब तक खेले 2 मैचों में ओमान को हराया था, जबकि भारत के खिलाफ उसे तगड़ी हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय सेना के पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान ने दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को मैच खेला था, जहां भारतीय टीम के कप्तान और उसके खिलाड़ियों ने सिर्फ और सिर्फ खेल पर ध्यान लगाया था. उन्होंने पाकिस्तान से किसी भी तरह का व्यवहार रखने से इनकार कर दिया और इस कड़ी में उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया.
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले ही साफ कर दिया था कि वह और उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएंगे. मैच रेफरी ने भारतीय टीम का यह संदेश पाकिस्तान को दे दिया था, जिसके बाद से वह तिलमिला उठा. ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिटने के बाद वह लगातार कूटनीति के मोर्चे पर भारत से पिट रहा है और क्रिकेट के मैदान पर ऐसी दोहरी मार की उसे कल्पना तक नहीं थी कि भारत उसे मैच में हराने के साथ-साथ उसका यूं बॉयकॉट करेगा कि वह उसके खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.