
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय स्टार विराट कोहली और केएल राहुल ( KL Rahul) का बल्ला जमकर बोला. करीब छह महीने बाद अपना पहला मैच खेल रहे राहुल ने सोमवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए. राहुल ने अपना छठा शतक ठोका और 111 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. राहुल ने 106 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्के लगाए. राहुल की धमाकेदार सेंचुरी पर उनकी वाइफ आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने जमकर प्यार लुटाया है.
आथिया शेट्टी ने राहुल के शतक के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, यहां तक कि सबसे अंधेरी रात भी खत्म हो जाएगी और सूरज उगेगा.” राहुल ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए यह शतकीय पारी खेली है. राहुल ने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 194 गेंदों पर 233 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी की. दोनों के शतकों के दम पर भारत ने दो विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया.
‘बरसो रे मेघा मेघा’; PAK को हारता देख शोएब अख्तर ने अनोखे अंदाज में मांगी दुआ, ट्वीट वायरल
केएल राहुल उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम इंडिया ने लगातार 2 ओवरों में रोहित शर्मा और फिर शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था. 10 सितंबर को बारिश के कारण मैच रिजर्व डे तक चला गया. हालांकि रिजर्व डे पर दोनों ने टीम को शानदार आगाज दिया. वह शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे.
कोहली ने नसीम शाह पर दिन का पहला चौका जड़ा. राहुल ने इफ्तिखार अहमद की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारने के बाद इस स्पिनर के अगले ओवर में ही दो चौके मारे. राहुल ने फहीम अशरफ की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत के रनों का दोहरा शतक 33वें ओवर में पूरा हुआ.
Virat Kohli ने ठोका 47वां ODI शतक, वाइफ अनुष्का शर्मा का दिल जीत लेने वाला पोस्ट वायरल
IPL 2023 में गंभीर रुप से चोटिल होने के बाद केएल राहुल की सर्जरी हुई जिसके चलते उन्हें अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने में लंबा समय लग गया. IPL में फील्डिंग के दौरान केएल चोटिल हो गए थे जिसके बाद स्कैन में गंभीर चोट का पता लगा. स्टार बल्लेबाज को जल्द से जल्द मैदान पर देखने के लिए बीसीसीआई ने उन्हें सर्जरी के लिए बाहर भेजा जहां वह लंबे समय तक रहे. इस दौरान वह मई महीने में लंदन की सड़कों पर बैसाखी के सहारे चलते हुए भी स्पॉट हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.