Aus Vs Eng Michael Clark Take A Dig At Moeen Ali For His Busy International Schedule Remark5744132
मोइन अली के बयान पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान
मोइन अली ने टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई है. टूर्नामेंट खत्म होने के ठीक बाद अब इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.
टी20 विश्व कप 2022 खत्म होने के तुरंत बाद तीन दिन के भीतर इंग्लैंड की टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना वनडे सीरीज में करना है. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली की जमकर क्लास लगाई है. टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा मोइन वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे. नॉन स्टॉप मैचों का आयोजन होने से वो दुखी है. मोइन अली का मानना है कि लगातार मैच होने के कारण वो पूरे जोश और जुनून के साथ नहीं खेल पा रहे हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के शेड्यूल को मोइन अली ने भयानक करार दिया था. माइकल क्लार्क ने फोक्स टीवी से बातचीत के दौरान इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अगर उन्हें वर्ल्ड कप के तुरंत बाद आईपीएल खेलने जाने के लिए प्लेन पकड़ना होता तो वो ऐसा नहीं कह रहे होते. अगर टी20 विश्व कप के अगले दिन आईपीएल में खेलने जाने के लिए प्लेन तैयार होता तो मुझे नहीं लगता कि इस प्रकार की कानाफूसी हो रही होती.”
माइकल क्लार्क ने कहा, “ऐसे वक्त पर जब खिलाड़ी अधिक पैसा कमाने के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में खेलने को तरजीह देते हों वो व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल को लेकर शिकायत नहीं कर सकते हैं. आप इन छह से आठ सप्ताह का आराम ले सकते थे. मुझे पता है कि ऐसा करना काफी मुश्किल होता है.”
इंग्लैंड की की टीम पाकिस्तान की धरती पर सात मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में तीन टी20 मैच खेलने आई. इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बने. अब वनडे सीरीज खेलने के बाद उन्हें पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने जाना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.