सिडनी: भारतीय कप्तान शुभमन गिल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर से टॉस हार गए. इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का अपना अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड 18 के आंकड़े तक पहुंचा दिया है.
भारतीय टीम आखिरी बार 15 नवंबर 2023 को वनडे फॉर्मेट में टॉस जीती थी. टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टॉस जीता था. इसके बाद 19 नवंबर को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में टॉस हारा.
दिसंबर 2023 में खेले गए तीनों मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाया. साल 2024 में भारत ने सिर्फ तीन वनडे मैच खेले. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीनों मुकाबलों में टॉस गंवाने के साथ सीरीज भी गंवा दी.
साल 2025 में सभी 11 टॉस हारे
भारत ने साल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 3 मुकाबले, बांग्लादेश के खिलाफ 1 मैच, पाकिस्तान के खिलाफ 1 मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मुकाबलों में टॉस गंवा दिए हैं.
Add India.com as a Preferred Source
भले ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है, लेकिन उसके पास अंतिम मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाने का मौका है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है.
टीम इंडिया दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी के स्थान पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेवियर बार्टलेट के स्थान पर नाथन एलिस की वापसी हुई है.
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया, जिसके बाद एडिलेड में उसे 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.