मेलबर्न. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test) की पहली पारी खथ्म हो गई है और ऑस्ट्रेलिया ने यहां 474 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. कंगारू टीम के लिए उसके स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा सैम कॉन्सटास (60), उस्मान ख्वाजा (57), मार्नस लाबुशेन (72) की फिफ्टीज के अलावा कप्तान पैट कमिंस (49) ने भी बेहतरीन बैटिंग से ऑस्ट्रेलिया के इस पहाड़ से रनों की ओर कदम बढ़ाए.
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए. आकाश दीप के खाते में 2 और वॉशिंग्टन सुंदर को 1 विकेट मिला. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत दिख रही है.
मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में भारत को सिर्फ एक ही विकेट मिल पाया था, जब रवींद्र जडेजा ने कप्तान पैट कमिंस नीतिश कुमार रेड्डी के हाथो कैच कराकर आउट कराया. कमिंस यहां 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया ने इस सत्र में 143 रन बनाए. स्मिथ ने यहां अपने करियर का 34वां शतक पूरा किया और इन दिनों बल्लेबाजों ने 7वें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने स्टार्क के साथ अब तक 44 रनों की साझेदारी की.
455 के स्कोर पर स्टार्क (15) और स्मिथ बारी-बारी आउट हो गए. स्टार्क को जडेजा ने तो वहीं स्मिथ को आकाश दीप ने बोल्ड किया. लग रहा था कि भारत जल्दी ही कंगारुओं का 10वां और आखिरी विकेट भी निकाल लेगा लेकिन नाथन लियोन (13) और स्कॉट बोलैंड (6*) 19 रन की साझेदारी कर स्कोर को 500 के और करीब ले जाने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों ने 7.3 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया. आखिर में बुमराह ने ही लियोन को आउट कर कंगारू टीम की पारी का अंत किया.
इससे पहले पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे. कंगारू टीम ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. 5 टेस्ट की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और यह सीरीज का चौथा टेस्ट मैच है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.