AUS vs IND: ब्रिसबेन टेस्ट में इंग्लैंड पर हावी हुआ ऑस्ट्रेलिया- वेदराल्ड, लाबुशेन और स्मिथ की फिफ्टी के दम पर बनाई बढ़त

मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने आते ही इंग्लैंड की पारी को 334 रनों पर समेटने के बाद दिन के अंत तक 6 विकेट 378 रन बना लिए हैं. उसके पास 44 रनों की बढ़त है.

Published date india.com Published: December 5, 2025 6:21 PM IST
Steve Smith Australia
स्टीव स्मिथ @क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, Instagram

एशेज टेस्ट में दमखम के साथ खेल रही ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया है. इस पिंक बॉल टेस्ट में कंगारुओं ने इंग्लैंड की पहली पारी को आज 334 रनों पर समेटने के बाद कंगारू टीम ने दिन के अंत तक 6 विकेट गंवाकर 378 रन बना लिए हैं. इस तरह उसके पास 44 रनों की बढ़त है. स्टंप्स के समय ऐलेक्स कैरी (46*) और माइकल नासेर (15*) क्रीज पर सुरक्षित थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेक वेदराल्ड (72), मार्नस लाबुशेन (65) और कप्तान स्टीव स्मिथ (61) की फिफ्टीज की बदौलत इंग्लैंड पर शिकंजा कसने का काम किया.इन तीनों के अलावा ओपनर ट्रेविस हेड (33) और कैमरुन ग्रीन (45) ने अच्छी पारियां खेलकर टीम को इंग्लैंड पर बढ़त दिलाने में मदद दिलाई.

इससे पहले दिन की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम ने 325/9 से आगे खेलना शुरू किया था. वह स्कोर बोर्ड 9 रन ही और जोड़ पाई कि जोफ्रा आर्चर (38) के आउट होने के साथ उसकी पारी 334 रनों पर सिमट गई. उसके स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 206 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ नाबाद 138 रन बनाए. विपक्षी टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 75 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि माइकल नेसेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट निकाला.

ट्रेविस हेड और जैक वेदरलैंड ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े. ट्रेविस 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से वेदरलैंड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया. वेदरलैंड ने 78 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों के साथ 72 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. कप्तान स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जिसके बाद कैमरून ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन जुटाते हुए टीम को 291 के स्कोर तक पहुंचाया.

मेहमान टीम की तरफ से अब तक ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट निकाले हैं. जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.