Aus Vs Ind Cameron Green Ruled Out Of Odi Series Against India Marnus Labuschagne Earns Recalls
AUS vs IND: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया एक और बड़ा झटका, धांसू ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर
रविवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेंगी. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के धांसू ऑलराउंड कैमरुन ग्रीन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.
IND vs AUS- Cameron Green Ruled Out: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हो रही ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों कई चुनौतियों से जूझ रही है. टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी कोर टीम बनाने की तैयारी कर रही है. टीम कई युवा खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने का प्लान है. इस बीच टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पहले ही अनफिट होने के नाते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं अब टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन (Cameron Green) वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को टीम में जगह मिली है. ग्रीन को साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई है.
ग्रीन और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि पिछले ही साल अक्टूबर में 26 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर की रीढ़ की सर्जरी हुई थी. इस चोट से उबर कर उनकी बॉलिंग का कार्यक्रम ठीक से चल रहा था. हालांकि उनकी यह चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही है और उन्हें एहतियात के तौर पर इस सीरीज से बाहर किया गया है, ताकि वह आगामी एशेज सीरीज तक खुद को तंदुरुस्त रख पाएं.
उन्हें अभी भी एशेज से पहले होने वाले शेफील्ड शील्ड के मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रखा गया है. वह 28 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलेंगे, जिसमें उनकी मैच फिटनेस और बॉलिंग के कार्यभार की समीक्षा भी होगी.
ग्रीन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला था. इन चारों टेस्ट मैच में उन्होंने वह विशुद्ध नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर खेले थे और उन्होंने यहां एक भी ओवर नहीं फेंका था. इस वनडे सीरीज के दौरान ग्रीन रिहैबलिटेशन में वक्त बिताएंगे ताकि वह शेफील्ड शील्ड के मैच से पहले खुद को फिट बना सकें.
ऑस्ट्रेलिया में होने वाली यह वनडे सीरीज भारत के दो स्टार खिलाड़ियों के भविष्य पर निगाहें टिकी हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी के बाद अब यहां खेलेंगे. उन पर प्रदर्शन करने का दबाव होगा क्योंकि अगर ये खिलाड़ी इस दौरे पर फ्लॉप हो जाते हैं तो संभव है कि यह सीरीज उनके इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज हो क्योंकि चयनकर्ता आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए युवा खिलाड़ियों की ओर देखने लगे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.