AUS vs IND: रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर बोले- सौरव गांगुली, पता नहीं दिमागी रूप कहां हैं?

रोहित शर्मा इस टेस्ट सीजन में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. वह बल्लेबाजी के दौरान फोकस नहीं कर पा रहे हैं. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ढूंढी यह कमी...

Published date india.com Published: December 30, 2024 11:36 AM IST
Rohit Sharma vs australia
रोहित शर्मा @X

नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करते दिख रहे हैं. पिछली 14 पारियों में वह 150+ रन ही बना पाए हैं. 37 वर्षीय यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में भी लगातार फेल हो रहा है, जहां उनके बल्ले से योगदान की टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है. इस दौरे पर रोहित शर्मा ने अब तक खेली 5 टेस्ट पारियों में सिर्फ 31 रन ही बनाए हैं.

इस परफॉर्मेंस के बाद अब भारतीय टीम के प्लेइंग XI में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उनके इस खराब परफॉर्मेंस पर कॉमेंट करते हुए कहा कि पता नहीं चल रहा है कि इस वक्त वह मानसिक तौर पर कहां हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘हाल के दिनों में रोहित शर्मा रन नहीं बना पा रहे हैं. हालांकि उन्होंने रोहित के भविष्य पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.’ बता दें भारत ने इस दौरे पर अब तक सिर्फ एक ही जीत अपने नाम की है. वह उसने सीरीज के पहले टेस्ट में अपने नाम की थी, जिसमें रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं थे.

रोहित शर्मा ने एडिलेड और ब्रिसबेन में नंबर 6 पर बैटिंग की थी क्योंकि ओपनर के तौर पर केएल राहुल बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन नंबर 6 पर खेलीं 3 पारियों में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा बॉक्सिंग डे टेस्ट में ओपनिंग पर लौटे और यहां भी वह फ्लॉप ही रहे. इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी सस्ते में ही आउट हो रहे थे.

गांगुली ने टीवी9 बांग्ला से बात करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा रन नहीं बना पा रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में सुस्त शॉट खेला था. इसके बाद मेलबर्न में उनके पास एक मौका था और फिर सिडनी टेस्ट में दो पारियों में उन्हें कुछ कर के दिखाना होगा. भारत को रोहित के आग उगलने की दरकार है.’

इस मौके पर गांगुली ने रोहित के भविष्य पर कोई कॉमेंट करने से इनकार कर दिया. हालांकि इससे पहले सुनील गावस्कर ने कहा था कि अगर रोहित मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में फ्लॉप हो जाते हैं तो फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.