AUS vs PAK: चोट से उबर कर फिट हुए ग्लेन मैक्सवेल, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखाएंगे दम- 17 सदस्यीय टीम का ऐलान

India Tour of Australia: ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अगस्त 2025 से क्रिकेट से दूर थे. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें जगह मिल गई है.

Published date india.com Published: October 24, 2025 2:13 PM IST
Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल @Instagram

भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 29 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कंगारुओं की इस टीम में स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुईस की वापसी हुई है. मैक्सवेल इस सीरीज में कलाई में फ्रैक्चर की चोट से उबरकर लौट रहे हैं. वह क्रिकेट एक्शन से अगस्त के बाद से दूर हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में अनुभव और युवाओं का मिश्रण तैयार किया है, जिनमें से कई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए लौटेंगे, जबकि कई नए चेहरों की पहली बार टीम में मौका दिया गया है. मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि अभी शनिवार को सरीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना बाकी है. लाबुशेन शेफील्ड शील्ड में खेलने की तैयारी करेंगे. उनकी टीम क्वींसलैंड को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ गाबा में मंगलवार से मैच खेलना है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिनमें से कई खिलाड़ियों को पहले दो या तीन मैच, जबकि कुछ को अंतिम तीम या अंतिम दो मैचों के लिए चुना गया है. भारत ने पहले ही सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. मैक्सवेल भी इस सीरीज में अंतिम 3 मैचों के लिए सीरीज का हिस्सा बनेंगे.

IND vs AUS T20I सीरीज-

टीम ऑस्ट्रेलिया

मिशेल मार्श (C), ग्लेन मैक्सवेल (अंतिम तीन मैच), जोश हेजलवुड (पहले दो मैच), सीन एबॉट (पहले तीन मैच), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (अंतिम तीन मैच), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (अंतिम दो मैच), नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (VC), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.