AUS vs IND: एडिलेड वनडे में फिर निगाहों में होंगे रो-को, भारत के पास सीरीज में बराबरी का मौका

एडिलेड वनडे में 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया सीरीज में बराबरी का मौका ढूंढ रही है. एक बार फिर सभी की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म पर टिकी हैं....

Published date india.com Published: October 22, 2025 2:19 PM IST
India ICC
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया @BCCI/x

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया गुरुवार को दूसरे वनडे मैच के लिए एडिलेड के मैदान पर उतरेगी तो एक बार फिर फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी. दोनों ही बल्लेबाज पर्थ वनडे में फ्लॉप रहे थे, रोहित शर्मा (8) और विराट कोहली (0) पर आउट हुए थे. जब से दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वे वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रह पाएंगे या नहीं. इस बीच पर्थ वनडे में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के पास यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाने का मौका होगा.

पर्थ वनडे बारिश से लगातार प्रभावित रहा था लेकिन टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मिडल ऑर्डर में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव आ गया था, लेकिन वे भी कुछ खास नहीं कर पाए और छोटे लक्ष्य को बचाने में टीम के गेंदबाज भी फीके ही साबित हुए, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 131 रनों के लक्ष्या का आराम से पीछा कर लिया था और 7 विकेट से यह मैच अपने नाम किया.

एडिलेड ओवल में भी चुनौतियां अलग नहीं होंगी, क्योंकि मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं. आस्ट्रेलिया में गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही, देश की नई पिचों पर उछाल और गति होती है और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया है और अनुभवी लेग-ब्रेक गेंदबाज एडम जाम्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद वापस आ गए हैं. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की भी वापसी हुई है.

यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बेंच पर बैठे रहने से रोहित शर्मा पर अच्छा प्रदर्शन करने का भारी दबाव है. यह पूर्व कप्तान इससे अच्छी तरह वाकिफ है और इसलिए उन्होंने मैच से पहले जमकर अभ्यास किया. वह एडिलेड ओवल के अभ्यास मैदान में कम से कम 45 मिनट पहले पहुंच गए, जबकि कुछ अन्य सदस्य वैकल्पिक नेट सत्र के लिए उनके साथ शामिल हुए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.