
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से पहुंची थी. लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के चलते यह ख्वाब मुश्किल में फंसता दिख रहा है. इस बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इससे भारत की मुश्किलें ज्यादा बढ़ी हैं. 37 साल के हो चुके रोहित शर्मा पर अब रिटायरमेंट का दबाव भी बढ़ने लगा है.
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी जब रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले तो सोशल मीडिया पर हैपी रिटायरमेंट हैशटैग से रोहित शर्मा पर फैन्स ने अपना गुस्सा निकाल दिया. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी टीवी चैनल पर यह कह दिया है कि रोहित शर्मा को अब अपनी रिटायरमेंट पर विचार करने का वक्त आ गया है.
रोहित शर्मा 5 टेस्ट की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे, जहां भारत ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में जीत दर्ज की थी. इसके बाद रोहित टीम से जुड़े लेकिन वह अपने बैट से कोई समर्थन नहीं दे पाए. उन्होंने इस दौरे पर अब तक खेलीं 5 पारियों में (3, 6, 10, 3, 9) कुल 31 रन बनाए हैं.
Where do #RohitSharma and #ViratKohli‘s futures lie? @RaviShastriOfc shares his take! 🗣#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 5 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/nJoIhPIwQS
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 30, 2024
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर सिर्फ 9 रन ही बनाए, जिसमें कोई भी चौका शामिल नहीं था. रोहित के फ्लॉप होने का सवाल इस मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स पर भी कॉमेंट्री पैनल की बातचीत में उठा. यहां भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सीरीज के बाद रोहित शर्मा को अपनी रिटायरमेंट पर सोचना होगा.’
Rohit Sharma again disappoints 💔 !!
🎥👇HAPPY RETIREMENT CAPTION 👋#INDvAUS #TestCricket #AUSvINDIA #ViratKohli #KLRahul #RohitSharma #BPSCReExamForAll pic.twitter.com/bv3EU3rwow
— sumi choudhary (@sumichoudh62562) December 30, 2024
Poor captaincy by Rohit sharma, we won first match easily with bumrah captaincy but After Rohit’s arrival the balance of the team got disturbed and we are losing matches,
Happy Retirement Chokma 4mar, pic.twitter.com/FKj0239Q4R
— 🇮🇳🐐 (@ProteinKohliiii) December 30, 2024
हालांकि सवाल यहां विराट कोहली की खराब फॉर्म और ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छेड़कर आउट होने की खराब आदत पर भी उठा. लेकिन इस पर शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली भले यहां जैसे भी आउट हो रहे हों और भले वह खराब शॉट खेल रहे हैं लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि वह अभी और 4 से 5 साल और क्रिकेट खेलेंगे. लेकिन हां रोहित शर्मा पर फैसला लेने का समय आ गया है.’
इसके अलावा रोहित सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हो रहे हैं और फैन्स उनकी रिटायरमेंट की बात कह रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.