AUS vs IND: सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी
खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा को टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग XI से बाहर बैठने को बोल दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है रोहित सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे.
सिडनी. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ऑस्ट्रेलिया में जारी भारतीय बल्लेबाजी की कमजोर कड़ियों को कसना शुरू कर दिया है. मीडिया में अब खबरें सामने आ रही हैं कि शुक्रवार से शुरू होने वाले 5वें और अंतिम टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनेंगे. इसके कयास तभी से शुरू हो गए थे, जब मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस को संबोधित करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा नहीं बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर आए थे. इसके बाद खबरें थीं कि रोहित सिडनी पर प्रैक्टिस के लिए भी नहीं दिखे हैं. दिन ढलते-ढलते मीडिया ने इन खबरों ने जो पकड़ लिया है कि रोहित 5वां और आखिरी टेस्ट नहीं खेलेंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के हवाले से यह जानकारी आ रही है कि रोहित की जगह टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ही संभालेंगे, जिन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट में कमान संभाली थी, जब रोहित पितृत्व अवकाश पर टीम के साथ नहीं थे.
रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस दौरे पर खेले 3 टेस्ट की 5 पारियों में वह सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत 6.20 का रहा. साल 20124 से ही उनका टेस्ट प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. उन्होंने पिछले 14 टेस्ट में सिर्फ 619 रन ही बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 हाफ सेंचुरी ही शामिल हैं. उनका औसत 24.76 फीसदी रहा है.
भारत मौजूदा सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है. रोहित से टीम मैनेजमेंट तब ज्यादा सख्त और नाराज दिख रहा है, जब उन्होंने मेलबर्न टेस्ट के लिए केएल राहुल को ओपनिंग से हटा दिया और शुभमन गिल को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया. राहुल इस दौरे पर बतौर ओपनर शानदार खेल खेल रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को टीम ने नंबर 6 पर खेलने को कहा था लेकिन वह इस क्रम पर लगातार संघर्ष करते दिखे. इसके बाद मेलबर्न में वह ओपनिंग पर जरूर आए लेकिन दोनों पारियों में सस्ते में ही आउट हुए.
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने गंभीर से सीधे-सीधे पूछा था कि क्या रोहित शर्मा प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. इस पर गंभीर ने अपने पत्ते नहीं खोले और साफ कहा कि पिच देखने के बाद ही प्लेइंग XI तय की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि रोहित के साथ सब कुछ सही है और कुछ भी असामान्य नहीं है. कोच यहां है तो मतलब सब सही होना चाहिए और सब सही है और हम कल विकेट देखकर ही अपनी प्लेइंग XI तय करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.