Aus Vs Ind We Did Not Bat Well We Have To Bat Well In Test Cricket Says Sourav Ganguly
सौरव गांगुली ने भारतीय बल्लेबाजों को धोया, बोले- यह नहीं है ऑस्ट्रेलिया में जीतने का तरीका
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि आप ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 170-180 रन बनाकर नहीं जीत सकते. वहां आपको 350-400 रन बनाने होते हैं. तभी मौका होता है.
नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 1-3 की हार का कारण भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी को बताया है. रविवार को भारतीय टीम सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार गई. उसके पास यह टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का मौका था लेकिन फ्लॉप भारतीय बल्लेबाजी उसे यहां भी नहीं बचा पाई.
गांगुली ने इस हार के बाद कहा, ‘हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, हमें टेस्ट क्रिकेट में अच्छी बैटिंग करनी है. अगर आप 170-180 रन बनाएंगे तो आप टेस्ट मैचों में नहीं जीत पाएंगे. आपको यहां 350-400 रन बनाने होते हैं.’ रविवार को गांगुली कोलकाता में कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब (CCJC) मीडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के मौके पर पहुंचे थे.
यहां गांगुली ने भारत की हार का कारण भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर के फ्लॉप शो को बताया. उन्होंने कहा, ‘किसी एक को कटघरे में खड़ा नहीं कर सकते. लेकिन सभी को रन बनाने होंगे.’ जब दादा से खराब दौर से जूझ रहे विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल किया गया तो उन्होंने भी हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं. वह सचमुच महान खिलाड़ी है लेकिन मुझे भरोसा है कि वह इस खराब दौर से बाहर आएंगे.’
जब गांगुली ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के बाहर बैठने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह उनका व्यक्तिगत फैसला था और वह जानते हैं कि क्या करना है.’ गांगुली ने यहां साफ भारतीय टीम की बैटिंग को संदेश दिया है कि उन्हें रन बनाने होंगे. खराब बैटिंग के चलते ही भारतीय टीम पिछले कुछ समय से मुश्किल में फंसती जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.