AUS vs NZ: न्यूजीलैंड का 31 साल से चला आ रहा 'वनवास' अब भी जारी, ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

AUS vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 1993 के बाद से अब तक पिछले 12 मैचों में एक बार भी नहीं हराया है और अब एक बार फिर उसका इंतजार और ज्यादा लंबा हो गया है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: March 11, 2024, 1:14 PM IST

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टेस्ट क्रिकेट में 31 साल का सूखा खत्म करने से एक बार फिर से चूक गई. कीवी टीम को यहां हेगले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया (AUS vs NZ 2nd Test) के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 1993 के बाद से अब तक पिछले 12 मैचों में एक बार भी नहीं हराया है और अब एक बार फिर उसका इंतजार और ज्यादा लंबा हो गया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली.

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 202 रनों की दरकार थी जबकि न्यूजीलैंड को छह विकेट चाहिए था. लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने नाबाद 98 रन बनाकर कीवी टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया. कैरी ने मिचेल मार्श के साथ 140 रन की साझेदारी करके कंगारू टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर पिछली टेस्ट जीत उसने 13 साल पहले होबार्ट में दर्ज की थी.

अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में उतरे शार्दुल ठाकुर; कहा- ये उनके लिए एक कठिन दौर है लेकिन…

चौथे दिन कोई भी टीम जीत सकती थी लेकिन मार्श की 80 रन की पारी और कैरी के साथ उनकी साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने बाजी मारी. उन्होंने 281 रन का लक्ष्य सात विकेट खोकर हासिल किया जो चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 14वां सबसे बड़ा लक्ष्य था.

मार्श के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया को 59 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट हाथ में थे. मिचेल स्टार्क अगली गेंद पर आउट हुए तब उसके पास तीन ही विकेट बचे थे. लेकिन कैरी ने कप्तान पैट कमिंस के साथ 61 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचा दिया. कमिंस 32 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 162 रन पर आउट करने के बाद पहली पारी में 256 रन बनाकर 94 रन की बढ़त ली थी. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 372 रन बनाए थे जिससे उसकी बढत 279 रन की रही और आस्ट्रेलिया को 280 रन का लक्ष्य मिला.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.