AUS vs PAK: आदत से मजबूर पाकिस्तान, घटिया फील्डिंग से फिर उड़ी खिल्ली, 1 गेंद पर विकेट के 2 मौके गंवाए

AUS vs PAK, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ में पहले टेस्ट का आगाज हो चुका है. पहले दिन पाकिस्तान की ओर से खराब फील्डिंग देखने को मिली.

Written by: Vanson Soral Edited by: Vanson Soral
Updated: December 14, 2023, 6:04 PM IST

AUS vs PAK, 1st Test: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia vs Pakistan 1st Test Day 1) के बीच 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है जिसके पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 346 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे. मिचेल मार्श 14 और एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान की ओर से पहले दिन आमेर जमाल ने 2 विकेट अपने नाम किए.

पाकिस्तान का उड़ा मजाक

पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बोलबाला रहा जिसने पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का जमकर फायदा उठाया. एक मौका तो ऐसा आया जब पाकिस्तान के पास एक गेंद पर विकेट लेने के दो मौके थे लेकिन बाबर और कीपर ने गलती से रन लुटा दिया. इस तरह पाकिस्तान का खराब फील्डिंग की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है.

ये घटना पारी के 64वें ओवर में घटी. आगा सलमान के ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर आगे बढ़े. इस गेंद को वॉर्नर समझ नहीं सके और गेंद चकमा देकर पहले विकेटकीपर सरफराज और फिर स्लिप में खड़े बाबर आजम के पास गई. लेकिन दोनों ही खिलाड़ी मौके का फायदा नहीं उठा सके. सरफराज ने जहां स्टम्पिंग का मौका गंवाया तो वहीं बाबर रन आउट करने से चूक गए.  बाबर ने गेंद पकड़ने के बाद विकेट पर मारने की कोशिश की लेकिन निशाना चूक गया और फिर वॉर्नर ने ओवर थ्रो का फायदा उठाते हुए रन बटोर लिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

डेविड वॉर्नर ने लूटी महफिल

डेविड वॉर्नर ने पहली पारी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और 164 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 211 गेंदों पर 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से ये पारी खेली. आमेर जमाल ने 75वें ओवर में वॉर्नर का शिकार किया. पाकिस्तान के खिलाड़ी दो बार वॉर्नर को आउट करने का मौका चूक गये. वॉर्नर ने जब अपना 26वां टेस्ट शतक पूरा किया तब शहजाद मिड ऑन पर सिर के ऊपर उनका कैच लपकने से चूक गये और फिर जब वॉर्नर 150 रन पर पहुंचे तो सरफराज अहमद ने स्टंपिंग का मुश्किल मौका गंवा दिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.