मेलबर्न: पाकिस्तान ने मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट (AUS vs PAK 2nd Test) के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पाक टीम ने इस मुकाबले के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान को शामिल किया है. पाकिस्तान की टीम मंगलवार को अंतिम प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेगी.
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रनों के अंतर से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. पाकिस्तान की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना ही होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चुकी है.
तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मीरहमजा या हसन अली को मौका मिलने की संभावना है, जबकि फहीम अशरफ भी दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. साजिद खान भी इसमें शामिल हो सकते हैं. नोमान अली और अबरार अहमद चोटिल हैं. खुर्रम शहजाद के चोटिल होने के कारण, मीर हमजा या हसन अली को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है.
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा कि वे सरफराज को आराम देना चाहते हैं. शान ने कहा, “हमें लगता है कि रिजवान तैयार हैं और हम सरफराज को उबरने और वापस आने के लिए थोड़ा ब्रेक दे सकते हैं.”
पाकिस्तान की 12 खिलाड़ियों की टीम: इमाम-उल-हक, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल, साजिद खान.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.