AUS vs PAK: पाक गेंदबाजों ने बनाया कीर्तिमान, पाकिस्तान के 71 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

AUS vs PAK: पर्थ टेस्ट में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो आज से पहले पाकिस्तान के 71 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था.

Written by: Vanson Soral Edited by: Vanson Soral
Published: December 15, 2023, 1:07 PM IST

AUS vs PAK, 1st Test: ऑलराउंडर मिशेल मार्श अपने चौथे टेस्ट शतक से चूक गए लेकिन उनकी 90 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (AUS vs PAK) के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पर्थ टेस्ट की अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर 476 रन बनाए थे लेकिन दूसरे सत्र में उसने 20 गेंद और 11 रन के अंदर अपने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए. इनमें मार्श का विकेट भी शामिल था जिन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे खुर्रम शहजाद (83 रन देकर दो विकेट) ने दूसरे सत्र की पहली गेंद पर बोल्ड किया. मार्श ने अपनी 107 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया.

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एक अन्य तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने इसके बाद बाकी बचे दो विकेट लेने में देर नहीं लगाई. उन्होंने 111 रन देकर 6 विकेट हासिल किये. इस तरह पाकिस्तान ने अपने 71 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक बड़ा कारनामा कर दिखाया.

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने रचा इतिहास

दरअसल, पर्थ टेस्ट से खुर्रम शहजाद और आमेर जमाल का टेस्ट डेब्यू हुआ और दोनों ने पहली पारी में कुल मिलाकर 8 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब डेब्यू करने वाले दो गेंदबाजों नें कुल 8 विकेट अपनी झोली में डाले हैं.

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 5 विकेट पर 346 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी. पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में दो विकेट हासिल किए थे और यह दोनों सफलताएं उसे जमाल ने दिलाई थी. इस तेज गेंदबाज ने एलेक्स केरी (34) और मिशेल स्टार्क (12) दोनों को बोल्ड किया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शतक रहा. उन्होंने 211 गेंद पर 164 रन की पारी खेली.

डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

  • 6/89 – आरिफ़ बट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1964
  • 5/53 – शाहिद नज़ीर बनाम ज़िम्बाब्वे, 1995
  • 7/66 – मोहम्मद जाहिद बनाम न्यूजीलैंड, 1996
  • 5/48 – शब्बीर अहमद बनाम बांग्लादेश, 2003
  • 5/36 – मोहम्मद सामी बनाम न्यूजीलैंड, 2001
  • 5/161 – यासिर अराफात बनाम भारत, 2007
  • 6/120 – तनवीर अहमद बनाम साउथ अफ्रीका, 2010
  • 5/63 – वहाब रियाज़ बनाम इंग्लैंड, 2010
  • 6/111 – आमेर जमाल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.