पर्थ टेस्ट में फ्लॉप रहने के बावजूद बाबर आजम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले पाकिस्तानी

पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. दोनों पारियों में फ्लॉप रहने के बावजूद पूर्व कप्तान बाबर आजम ने पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया.

Published date india.com Updated: December 17, 2023 4:30 PM IST
Babar Azam
PIC- TWITTER

AUS vs PAK, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को पर्थ की खतरनाक पिच पर पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया जिसमें नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि अपने नाम की. पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन के अंतिम सत्र में 89 रन में सिमट गयी जिससे उसे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में लगातार 15वीं शिकस्त झेलनी पड़ी. मेजबान टीम ने लंच के आधे घंटे बाद पांच विकेट पर 233 पर दूसरी पारी घोषित कर पाकिस्तान को जीत के लिए 450 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया. लेकिन उछाल भरी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस के सामने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम चरमरा गया.

दोनों पारियों में बाबर रहे फ्लॉप

हेजलवुड (13 रन देकर तीन विकेट) और स्टार्क (31 रन देकर तीन विकेट) ने मिलकर 6 विकेट झटके जबकि कमिंस ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (14 रन) को आउट किया जो उनकी गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर को कैच दे बैठे. बाबर आजम भले ही दोनों पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके लेकिन वह पाकिस्तान की ओर से इतिहास रचने में कामयाब रहे. दरअसल, बाबर आजम (Babar Azam) इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर ने पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ते हुए ये बड़ा मुकाम हासिल किया.

बाबर आजम ने 301 पारियों में 13 हजार रनों का आंकड़ा छुआ जबकि मियांदाद ने 305 पारियों में ऐसा किया था.पर्थ टेस्ट में कुल 35 रन बनाने के साथ ही पूर्व कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन

  • इंजमाम-उल-हक – 20541
  • यूनिस खान – 17790
  • मोहम्मद यूसुफ – 17134
  • जावेद मियांदाद – 16213
  • बाबर आज़म – 13021

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 13000 रन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • बाबर आजम- 301 पारी
  • जावेद मियांदाद – 305 पारी
  • मोहम्मद यूसुफ – 322 पारियां
  • इंजमाम-उल-हक – 352 पारियां
  • यूनिस खान – 372 पारियां

13000 इंटरनेशनल रनों के बाद सर्वश्रेष्ठ औसत

  • विराट कोहली: 54.36
  • जैक कैलिस: 49.10
  • बाबर आजम: 49.08
  • विवियन रिचर्ड्स: 48.75
  • स्टीव स्मिथ: 48.70

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.